फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny Depp Amber Heard: "मेरा जीवन वापस देने के लिए शुक्रिया", एम्बर से केस जीतने के बाद जूरी से बोले जॉनी डेप 

Thu, 02 Jun 2022 01:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 02 Jun 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
Johnny Depp Amber Heard Case: Actor is happy after winning the case and shared his statement on social media
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप पिछले काफी समय से अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के साथ चल रहे मानहानि केस की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के बीच चली इस लंबी लड़ाई पर आखिरकार कल अदालत ने जॉनी डेप के पक्ष में फैसला सुनाया। पूर्व पत्नी और अभिनेत्री एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीतने के बाद जॉनी डेप ने राहत की सांस ली। छह सप्ताह तक चले इस हाई-प्रोफाइल मुकदमे में दोनों पक्षों की ओर से कई दलीले पेश की गई थीं, जिन्हें सुनने में अदालत को 100 घंटे से भी अधिक का समय लगा। फैसला सुनाए जाने के बाद, जॉनी ने सोशल मीडिया पर अपना बयान साझा किया। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Johnny Depp Amber Heard Case: Actor is happy after winning the case and shared his statement on social media
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड - फोटो : social media

जूरी को कहा धन्यवाद
जहां एक तरफ जॉनी डेप से मानहानि का मुकदमा हारने के बाद एम्बर हर्ड का दिल टूट गया था। उन्होंने कहा कि 'यह फैसला दुनिया भर की महिलाओं के लिए बहुत बड़ा झटका है।' वहीं दूसरी तरफ ट्रायल जीतने के बाद जॉनी डेप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बयान साझा किया है। उन्होंने लिखा कि 'पलक झपकते ही उनकी जिंदगी, उनके बच्चों की जिंदगी और उनके सबसे करीबी लोगों की जिंदगी बदल गई।' उन्होंने अपना जीवन वापस देने के लिए जूरी को भी धन्यवाद दिया और बताया कि उन्होंने लड़ाई क्यों की।

Johnny Depp Amber Heard Case: Actor is happy after winning the case and shared his statement on social media
जॉनी डेप - फोटो : Social media

यह बोले जॉनी
जारी किए गए बयान में जॉनी मे कहा,"मीडिया के जरिए मुझ पर झूठे, बहुत गंभीर और आपराधिक आरोप लगाए गए, जिसके बाद घृणास्पद सामग्री का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि मेरे खिलाफ कभी कोई चार्जेज नहीं लगाए गए थे। यह किस्सा पहले ही दो बार नैनो सेकंड के भीतर दुनिया भर में यात्रा(फैल) कर चुका था, जिसका असर मेरे जीवन और करियर पर पड़ा है। इसके पूरे छह साल बाद, जूरी ने मुझे मेरी जिंदगी वापस दे दी। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं। इस केस को आगे बढ़ाने का मेरा निर्णय सही था। मैं इस केस से मेरे जीवन में आने वाली कानूनी दिक्कतों को पहले से जानता था। मैंने इस तमाशा को अच्छी तरह से जानते हुए, काफी सोच-विचार करने के बाद ही इसको आगे बढ़ाने का फैसला लिया था। शुरुआत से, इस मामले में मेरा लक्ष्य सच्चाई को लोगों के सामने लाना था, जिसके लिए मैंने परिणाम की परवाह नहीं की। मैं दुनिया भर से मिले प्यार और अपार समर्थन से बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि सच्चाई को सबके सामने लाने की मेरी इस लड़ाई से दूसरे पुरुषों या महिलाओं की मदद की होगी, जिन्होंने खुद को मेरी जैसी स्थिति में पाया है।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Johnny Depp (@johnnydepp)

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Depp Amber Heard Case: Actor is happy after winning the case and shared his statement on social media
एम्बर्ड हर्ड, जॉनी डेप विवाद के मामले में बहन हेनरिकेज ने दी गवाही - फोटो : ANI

एम्बर पर लगा जुर्माना
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड मानहानि मुकदमे में जूरी ने अपना फैसला जॉनी डेप के पक्ष में सुनाया था। मामले में जूरी ने एम्बर हर्ड को मानहानि का दोषी पाया और फैसला सुनाया कि जॉनी डेप साबित करने में सक्षम हैं कि उन्हें बदनाम किया जा रहा था। इसके साथ ही जूरी ने एम्बर हर्ड को 10 मिलियन डॉलर की क्षतिपूर्ति और 5 मिलियन डॉलर के दंडात्मक हर्जाने का भुगतान करने का भी आदेश दिया है।

विज्ञापन
Johnny Depp Amber Heard Case: Actor is happy after winning the case and shared his statement on social media
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

डैप के प्रशंसक बोले- ‘आज तुमने कप्तान जैक स्पैरो को करीब-करीब पकड़ लिया था’
हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप की पूर्व पत्नी एंबर हर्ड पर दायर मानहानि मुकदमे में जीत से खुश उनके प्रशंसकों ने जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर सत्य जीत गया, जॉनी डेप को न्याय मिला जैसे हैशटैग चलाए। जॉनी डेप के लोकप्रिय फिल्म किरदार के डायलॉग ‘आज का दिन तुम्हें हमेशा याद रहेगा... आज तुमने कप्तान जैक स्पैरो को करीब-करीब पकड़ लिया था’, कई वीडियो और मीम खूब वायरल हुए। एंबर हर्ड द्वारा जूरी के निर्णय को घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं को हतोत्साहित करने वाला बताने पर हजारों यूजर्स ने उनकी आलोचना की और निर्णय को महिलाओं के खिलाफ नहीं, झूठ के खिलाफ सत्य की जीत बताया।

पत्नियों से पीड़ित लोगों को मिलेगी हिम्मत
यूजर्स ने कहा कि यह मामला उन पुरुषों को हिम्मत देगा, जो पत्नियों के हाथ घरेलू हिंसा व तनाव का शिकार होते हैं, लेकिन समाज में खुलकर बोल नहीं पाते। 2015 में विधिवत शादी करने वाले जॉनी और एंबर ने 2017 में तलाक ले लिया था। 2018 में एंबर ने बिना किसी का नाम लिए खुद को घरेलू हिंसा से पीड़ित बताया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed