हॉलीवुड में दिलचस्पी रखने वाले लोग अमेरिकी अभिनेता, निर्माता-नैरेटर मॉर्गन फ्रीमैन से परिचित होंगे। अपनी खास आवाज के लिए मशहूर फ्रीमैन को अलग-अलग शैलियों में उनकी तमाम भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। हॉलीवुड की दुनिया का वह बड़ा नाम हैं। अपने काम के लिए उन्हें एकेडमी अवॉर्ड, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब समेत कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। मगर, शानदार काम के साथ-साथ कुछ विवाद भी उनके जीवन से जुड़े रहे हैं। अपनी ही पोती से छेड़छाड़ के अलावा उन पर अन्य महिलाओं से शोषण का आरोप भी लगा। आज फ्रीमैन का जन्मदिन है। जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े विवाद...
Morgan Freeman Controversy: पोती से छेड़छाड़ करने से लेकर सहकर्मी महिलाओं के शोषण तक, इन विवादों में रहे मॉर्गन फ्रीमैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेली पोती से छेड़छाड़ का आरोप
ऑस्कर विजेता एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन पर यौन शोषण के कई गंभीर आरोप लगे। इनमें से एक आरोप था, अपनी दिवंगत सौतेली पोती इडेना हाइंस के यौन शोषण का। दरअसल फ्रीमैन पर अपनी से आधी उम्र की दिवंगत सौतेली पोती इडेना हाइंस के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का आरोप लगाया गया था। इस बात का खुलासा एक वकील ने किया है। वकील ने बताया कि इडेना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड लैमर डेवनपोर्ट को दादा की इस हरकत के बारे में बताया था। इडेना ने लैमर को मैसेज कर इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि इडेना की साल 2015 में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इडेना की हत्या का आरोप उसके ब्वॉयफ्रेंड लैमर पर लगा। 80 साल के फ्रीमैन पोती के साथ संबंध बनाने की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए थे। इस आरोप के बाद फ्रीमैन का बयान भी सामने आया था। उन्होंने कहा था, 'पूरी जिंदगी मेरी सौतेली बेटी डीना अदैर और मैंने इडेना की हर तरह से देखभाल की है।'
पोती की मौत का आरोप
वर्ष 2015 में जब इडेना हाइंस की मौत हो गई और आरोप ब्वॉयफ्रेंड लैमर डेवनपोर्ट पर आया तो लैमर की मां ने कोर्ट में यह दलील दी थी कि इडेना की मौत की वजह उनका बेटा नहीं, बल्कि मॉर्गन हैं। लैमर को फंसाया जा रहा है। लैमर की मां ने कहा था, 'इडेना के साथ मॉर्गन फ्रीमैन ने गलत व्यवहार किया और छेड़छाड़ की। मौत की वजह यही है।' हालांकि, जांच में लैमर डेवनपोर्ट को दोषी पाया गया और सजा हुई।
आठ महिलाओं से यौन शोषण का आरोप
वर्ष 2018 में भी हॉलीवुड एक्टर मॉर्गन फ्रीमैन पर आठ महिलाओं ने शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आया था कि मॉर्गन के साथ काम कर चुकीं 16 महिलाओं से जब बात की गई तो उनमें से 8 ने मॉर्गन पर काम के दौरान गलत ढंग से छूने और भद्दे कमेंट करने के आरोप लगाए। हालांकि खबर ये भी आई थी कि इन आरोपों के बाद मॉर्गन ने एक माफीनामा लिखकर इसके लिए माफी मांगी थी। इसमें मॉर्गन ने लिखा, 'कोई भी शख्स जो मुझे जानता है या जिसने मेरे साथ काम किया है, यह बात जानता है कि मैं जान-बूझकर किसी को अपमानित या असहज महसूस नहीं कराता। मैं माफी मांगता हूं यदि किसी को असहज या अपमानित महसूस हुआ। यह कभी भी मेरा उद्देश्य नहीं रहा है।