फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tom Holland Birthday: बर्तन धोने का काम भी कर चुके हैं टॉम हॉलैंड, जानिए स्पाइडर मैन स्टार के जीवन के कुछ अनसुने किस्से

Wed, 01 Jun 2022 10:28 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 01 Jun 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
Tom Holland Birthday Special: Know About the lesser known facts of spiderman no way home and Uncharted actor on his special day
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

छह साल पहले मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' से फिल्मी दुनिया को एक 20 साल का ऐसा स्पाइडरमैन मिला, जिसे देख सभी के अंदर भरपूर एनर्जी आ गई थी। इस लड़के को फिल्म में पॉपुलर सुपर हीरोज के बीच हैरतअंगेज करतब करते हुए देखा गया था। दर्शकों को मशहूर सुपरहीरो स्पाइडरमैन का यह नया चेहरा खूब पसंद आया  था। हम बात कर रहे हैं मार्वल की दुनिया से प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता टॉम हॉलैंड की। पहली बार मल्टीस्टारर फिल्म में नजर आने के बाद साल 2019 में टॉम को मेन लीड की तरह फिल्म 'स्पाइडरमैन-फार फ्रॉम होम' में लोगों के सामने पेश किया गया था। साल 2016 से शुरू हुआ यह सफर अब ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है कि मशहूर लेखक और हास्य कलाकार डोमिनिक हॉलैंड के बेटे टॉम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टॉम की ख्याति देश-विदेश दोनों में फैली हुई है, भारत में भी टॉम के चाहने वालो की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। आज सभी का चहेता स्पाइडरमैन अपना 26वां जन्मदिन मना रहा है। इस खास मौके पर हम आपको टॉम से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।   

Tom Holland Birthday Special: Know About the lesser known facts of spiderman no way home and Uncharted actor on his special day
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेंड बैले डांसर हैं टॉम
बच्चों और बड़ों दोनों के मन को भाने वाला स्पाइडरमैन यानी टॉम हॉलैंड एक ट्रेंड बैले डांसर हैं। साल 2008 में टॉम को 'बिली एलिअट: द म्यूजिकल' में एक रोल मिला था, जिसकी वजह उनका बैले डांस की तरफ झुकाव था। हॉलैंड ने कई साल तक बैले की ट्रेनिंग ली थी। इसके लिए टॉम को बहुत चिढ़ाया जाता था, लेकिन उन्हें इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। अब उनका कहना है कि बैले ने भी उन्हें स्पाइडरमैन बनने में काफी मदद की है। 

Tom Holland Birthday Special: Know About the lesser known facts of spiderman no way home and Uncharted actor on his special day
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

जिमनास्ट भी हैं टॉम
स्पाइडरमैन का रोल निभाते हुए हमने टॉम को कई हैरतअंगेज स्टंट्स करते देखा है। स्पाइडरमैन की भूमिका के लिए निश्चित रूप से एक फ्लेक्सिबल अभिनेता की जरूरत होती है, क्योंकि स्पाइडी को अक्सर न्यूयॉर्क शहर में दौड़ते-भागते, फ्लिप करते और उड़ते हुए देखा जाता है। टॉम को यह सब असल में करते हुए देखना कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि बैले के अलावा, टॉम हॉलैंड एक ट्रेंड जिमनास्ट और बढ़िया धावक भी हैं। उनकी जिमनास्ट स्किल्स यह रोल पाने का एक बहुत बड़ा कारण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tom Holland Birthday Special: Know About the lesser known facts of spiderman no way home and Uncharted actor on his special day
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

बर्तन भी धो चुके हैं टॉम 
अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीत चुके टॉम हॉलैंड ने अपने जीवन के बारे में एक बहुत बड़ा खुलासा किया था। साल 2017 में इंटरव्यू में टॉम ने बताया था कि,"मैंने अपने जीवन में सबसे खराब काम कोई किया है तो वह एक पब में बर्तन धोने का काम था। मुझे फिल्मों के सेट पर रहने की इतनी आदत थी कि जब मैंने इस काम को किया तो मेरे मुंह से निकला...यह कितना बेकार है।

विज्ञापन
Tom Holland Birthday Special: Know About the lesser known facts of spiderman no way home and Uncharted actor on his special day
टॉम हॉलैंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मार्वल की ये फिल्में हैं टॉम को पसंद 
साल 2016 से मार्वल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे टॉम को अपनी फिल्म के अलावा मार्वल स्टूडियोज की चुनिंदा फिल्में ही पसंद हैं। एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए अभिनेता ने कहा था कि 'मुझे आयरन मैन, थॉर: रैग्नारॉक और एवेंजर्स: एंडगेम पसंद हैं।' उनका मानना है टोनी स्टार्क की आयरन मैन के बिना मार्वल यूनिवर्स हमेशा ही अधूरा रहेगा। साल 2017 में आई 'थॉर: रैग्नारॉक' में उन्हें क्रिस हैम्वर्थ की एक्टिंग के साथ-साथ उनके हेयरकट ने भी काफी प्रभावित किया था।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed