{"_id":"6295fcb51ac7512e6e5c8613","slug":"thor-love-and-thunder-media-reports-claims-chris-hemsworth-fans-watched-his-nude-scene-from-film-trailer-on-replay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thor Love And Thunder: फिर चर्चाओं में आया 'थॉर लव एंड थंडर' का ट्रेलर, क्रिस के इस सीन को मिल रहे रिपीट व्यूज ","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Thor Love And Thunder: फिर चर्चाओं में आया 'थॉर लव एंड थंडर' का ट्रेलर, क्रिस के इस सीन को मिल रहे रिपीट व्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Tue, 31 May 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
chris hemsworth
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मार्वल स्टूडियोज की आगामी फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' इन दिनों खूब सुर्खियों में है। यह साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'थॉर' का चौथा पार्ट है, जिसका ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया था। इसके ट्रेलर की रिलीज के बाद काफी चर्चा हुई थी, जिसमें थॉर के जीवन की कहानी को सुनाए जाने के साथ ही एक नए विलेन को भी सभी से मिलवाया जाता है। हमेशा की तरह ट्रेलर में क्रिस हेम्सवर्थ गॉड ऑफ थंडर के रूप दिखाई दे रहे हैं। क्रिस हेम्वर्थ को एक बार फिर फिट देखकर उनके फैंस काफी खुश थे, लेकिन ट्रेलर में सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके एक न्यूड सीन ने बटोरी थीं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर के इस सीन को लेकर एक और खबर सामने आ रही है। यूट्यूब की साझा की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सीन को लोग बार-बार देख रहे हैं।
2 of 4
'थॉर लव एंड थंडर' का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : social media
न्यूड सीन को मिल रहे व्यूज
दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत फिल्म 'गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी' से फैंस के पसंदीदा किरदार कोर्ग के थॉर के कारनामों की कहानियां सुनाने से होती है। लेकिन, ट्रेलर के बीच में एक सीन आता है, जिसमें अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ न्यूड दिखाई दे रहे हैं। लाखों में व्यूज मिलने के बाद भी ट्रेलर के व्यूज इस सीन की वजह से लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि, सीन में क्रिस को ब्लर करके दिखाया गया है, फिर भी लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
फिल्म में नए विलेन की एंट्री
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में इस फिल्म से एक नए विलेन गौर की एंट्री हो गई है। गौर का किरदार हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता क्रिश्चियन बेल ने निभाया है। कंकाल जैसी बॉडी और एक खतरनाक आवाज के साथ वह भी ट्रेलर में अपनी एक अलग छाप छोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'थॉर लव एंड थंडर'
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'थॉर: लव एंड थंडर' की कहानी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हालांकि इस फिल्म की घोषणा जुलाई 2019 में कर दी गई थी। 'थॉर: लव एंड थंडर' 'रग्नारोक' की तुलना में ज्यादा भावनात्मक फिल्म होगी पर अभी भी इस फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ कह पाना मुश्किल है, क्योंकि ट्रेलर में कहानी के सारे पत्ते नहीं खोले गए हैं। पूरी कहानी के बारे में जानने के लिए हमें 8 जुलाई को इसके रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।