फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Gun Maverick BO Collection: पहले हफ्ते में टॉप गन-मेवरिक की शानदार रफ्तार, टॉम क्रूज ने की सबसे बड़ी ओपनिंग

Sun, 29 May 2022 11:31 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 29 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
top gun maverick box office collection worldwide tom cruise biggest weekend opening
टॉप गन: मेवरिक - फोटो : Twitter

'टॉप गन: मेवरिक फिल्म को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और टॉम क्रूज का जादू एक बार फिर अपना काम कर गया है। फिल्म की कहानी बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी और शानदार स्टंट, दर्शकों को कुर्सी से बांधने का काम करते हैं। फिल्म की कमाई भारत में भले ही भूल भुलैया के मुकाबले कमजोर दिख रही हो, लेकिन वर्ल्ड वाइड इसका कलेक्शन हैरान कर देने वाला है। यह टॉम क्रूज की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म मानी जा रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के लिए नया रिकॉर्ड भी बनाया है।

top gun maverick box office collection worldwide tom cruise biggest weekend opening
Top Gun - फोटो : Social Media

टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' फिल्म को भी कोरोना महामारी की वजह से पहले कई बार टाला जा चुका था। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब जब यह फिल्म आखिरकार रिलीज हुई तो दर्शकों ने भी इस पर खूब प्यार बरसाया है। फिल्म में जोसेफ कोसिंस्की के निर्देशन ने तो कमाल किया है। साथ ही, कहानी भी 'टॉप गन: मेवरिक' की जान है। फिल्म में कई बेहतरीन एक्शन सीन्स भी खुद टॉम क्रूज ने ही किए हैं।

top gun maverick box office collection worldwide tom cruise biggest weekend opening
Top Gun - फोटो : Social Media

'टॉप गन: मेवरिक' ने अपने शुरुआती वीकएंड में शानदार टिकट बिक्री की शुरुआत करते हुए उत्तरी अमेरिकी सिनेमाघरों से तकरीबन 134 मिलियन डॉलर का कारोबार किया। "टॉप गन: मेवरिक" क्रूज के 40 साल के करियर में ऐसी फिल्म है, जिसने पहले सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, शुरुआती वीकएंड में 100 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली उनकी यह पहली फिल्म है। उम्मीद है कि सोमवार तक यह 151 मिलियन डॉलर का आंकड़ा छू सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top gun maverick box office collection worldwide tom cruise biggest weekend opening
Top Gun - फोटो : Social Media

रिपोर्ट की मानें तो  'टॉप गन: मेवरिक'  का बजट 140 मिलियन डॉलर यानी 964 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। गौरतलब है कि भारत में फिल्म के डिस्ट्रिब्यूशन वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के पास हैं। फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed