{"_id":"6285cef36d13f7538e2dede7","slug":"amber-heards-sister-henriquez-testifies-johnny-depp-repeatedly-hit-aquaman-actress-face","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Johnny Depp Vs Amber Heard: एम्बर हर्ड की बहन ने दी गवाही, कहा-\"जॉनी डेप अभिनेत्री के चेहरे पर बार-बार मारता था\"","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Johnny Depp Vs Amber Heard: एम्बर हर्ड की बहन ने दी गवाही, कहा-"जॉनी डेप अभिनेत्री के चेहरे पर बार-बार मारता था"
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 19 May 2022 10:51 AM IST
सार
हॉलीवुड सुपरस्टार पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि करने के लिए एम्बर्ड हर्ड की वह व्हट्नी हेनरिकेज को भी कोर्ट में गवाही के लिए बुलाया गया था। व्हट्नी हेनरिकेज ने बताया की झगड़े के दौरान जॉन डेप बार-बार उनकी बहन के चेहरे पर मारते थे।
विज्ञापन
1 of 1
एम्बर्ड हर्ड, जॉनी डेप विवाद के मामले में बहन हेनरिकेज ने दी गवाही
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड और उनके पूर्व पति जॉनी डेप के बीच विवाद में एक के बाद एक हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। दरअसल अभिनेत्री ने उनके साथ हुई घरेलू हिंसा का खुलासा करते हुए, जॉनी डेप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद जॉनी डेप ने हर्ड पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। सुनवाई के दौरान हर्ड द्वारा डेप पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि करने के लिए अब इस मामले में एम्बर्ड हर्ड की वह व्हिट्नी हेनरिकेज को भी कोर्ट में गवाही के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद उन्होंने हिला कर रख देने वाली बातों का जिक्र किया। व्हिट्नी हेनरिकेज ने बताया की झगड़े के दौरान जॉन डेप बार-बार उनकी बहन के चेहरे पर मारते थे।
कहा- जॉनी डेप ने बार बार हर्ड के चेहरे पर मारा
अभिनेत्री एम्बर्ड हर्ड की बहन व्हिट्नी हेनरिकेज साल 2015 में मार्च में पेंटहाउस के अंदर जॉनी और एम्बर्ड के बीच हुए झगड़े का जिक्र करते हुए ज्यूरी को बताया, दोनों के बीच बहस हो रही थी और इस दौरान जॉनी ने बार-बार एम्बर हर्ड को चेहरे पर मारा था। उन्होंने बताया कि चार साल के रिश्ते में जॉनी ने कई बार एम्बर्ड पर हमला किया था। रिपोर्ट के अनुसार मानहानि के मुकदमे में उनकी बहन भी प्रतिवादी हैं, इसलिए व्हिटनी हेनरिकेज को हर्ड द्वारा जॉन डेप पर लगाए गए आरोपों की पुष्टी के लिए बुलाया गया था।
व्हिटनी हेनरिकेज ने डेप पर लगाए गंभीर आरोप
व्हिटनी हेनरिकेज ने आगे बात करते हुए बताया कि झगड़े के दौरान दोनों बुरी तरह एक दूसरे पर चिल्ला रहे थे, जॉनी ऊपर की तरफ भागा और हेनरिकेज को पीठ पर मारा और इसके बाद हर्ड ने उसे यह कहते हुए मारा,"मेरी बहन को मत मारो"। उसके बाद उसका सुरक्षा गार्ड सीढ़ियों से ऊपर भागा। हेनरिकेज ने कहा, "जॉनी पहले ही एक हाथ से एम्बर को बालों से पकड़ चुका था और दूसरे हाथ से उसके चेहरे पर बार-बार वार कर रहा था, क्योंकि मैं वहां खड़ी थी।" हेनरिकेज ने बताया कि उन्हें सुरक्षा गार्ड द्वारा अलग किया गया। हेनरीकेज हर्ड को अपने अपार्टमेंट में ले गई और दरवाजा बंद कर दिया। फिर भी बाहर डेप को चिल्लाते हुए सुना जा सकता था।
वैराइटी के अनुसार, हेनरिकेज़ ने पहले भी इस लड़ाई के बारे में गवाही दी थी और यूके में 2020 के मानहानि मुकदमे के दौरान युगल को शामिल किया गया था। उस मामले में, न्यायाधीश ने पाया कि डेप ने उस अवसर पर हर्ड के साथ-साथ कई अन्य लोगों पर भी हमला किया था। रिपोर्ट के मुताबिक डेप ने भी 20 अप्रैल को वर्जीनिया ट्रायल के दौरान घटना के बारे में गवाही दी और उस घटना के बारे में याद करते हुए, उन्होंने जूरी सदस्यों को उनके कटे हुए चेहरे की तस्वीर दिखाई। हालांकि डेप ने हर्ड की बहन के बारे में कोई जिक्र नहीं किया था और सुरक्षा गार्ड ने जो गवाही दी वह आमतौर पर डेप की लाइनें थीं।
डेप ने कहा मेरे करियर को बर्बाद करने के लिए लगाए झूठे आरोप
बता दें कि डेप के द्वारा हर्ड पर किए गए 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के मानहानि के मुकदमे के खिलाफ एम्बर्ड हर्ड अपना बचाव कर रही हैं। डेप की टीम ने हर्ड पर शारीरिक और यौन उत्पीड़न के झूठे आरोपों के साथ उनके करियर को बर्बाद करने का आरोप लगाया। डेप ने अप्रैल में चार दिनों के दौरान अपने संबंधों का अपना विवरण दिया। फिलहाल मुकदमे का नतीजा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि जूरी को दोनों में से कौन अधिक भरोसेमंद लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।