फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 की चपेट में दो और हॉलीवुड स्टार्स, अब तक इतने सेलेब्स हैं संक्रमित

Sun, 22 Mar 2020 05:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 22 Mar 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
American Musician David Bryan And Actress Debi Mazar Covid-19 Positive Here are all list
David Bryan And Actress Debi - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस वायरस ने आम लोगों से लेकर स्टार्स तक को खौफ के माहौल में जीने को मजबूर कर दिया है। दो और हॉलीवुड स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। अभिनेत्री Debi Mazar और संगीतकार डेविड ब्रायन भी Covid-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। आइए आपको बताते हैं कौन कौन अब तक इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

American Musician David Bryan And Actress Debi Mazar Covid-19 Positive Here are all list
एंडी कोहेन - फोटो : इंस्टाग्राम

एंडी कोहेन
अमेरिकी टीवी होस्ट एंडी कोहेन ने जानकारी दी थी कि वह Covid-19 से संक्रमित हैं। उन्होंने बताया मुझे जैसे ही कोरोना के लक्षण दिखे मैंने टेस्ट कराया और खुद को आइसोलेशन में रखा। बाद में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कोहेन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।

American Musician David Bryan And Actress Debi Mazar Covid-19 Positive Here are all list
इंदिरा वर्मा

इंदिरा वर्मा
'गेम ऑफ थ्रोन्स' में काम कर चुकी अभिनेत्री इंदिरा वर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। इंदिरा ने लिखा- 'मैं बिस्तर पर हूं और मेरी तबीयत नासाज है। सुरक्षित और स्वस्थ रहे और अपने साथ के लोगों के प्रति दयालु रहे।बहुत दुखद है कि हमारा और दुनियाभर के कई कार्यक्रम कोविड-19 की वजह से प्रभावित हुए हैं। हमें जल्द ही वापसी की उम्मीद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
American Musician David Bryan And Actress Debi Mazar Covid-19 Positive Here are all list
olga kurylenko - फोटो : ट्विटर

ओल्गा कुरिलेंको
जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'क्वांटम ऑफ सोलेस' में काम कर चुकीं ओल्गा कुरिलेंको की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा है- कोरोनावायरस टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद से घर के अंदर बंद हूं। मैं पूरे हफ्ते से बीमार हूं। मुझे बुखार और थकान जैसा महसूस हो रहा है। आप सभी अपना ध्यान रखें और इसे गंभीरता से लें।

विज्ञापन
American Musician David Bryan And Actress Debi Mazar Covid-19 Positive Here are all list
tom hanks - फोटो : social media

टॉम हैंक्स
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम हैंक्स (Tom Hanks) और उनकी पत्नी रीटा विल्सन (Rita Wilson) कुछ दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। एल्विस प्रेस्ली पर आधारित फिल्म पर काम करने के लिए वो ऑस्ट्रेलिया में थे। टेस्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टॉम और रीटा अब ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed