फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग के लिए रिहाना ने ली भारी-भरकम फीस, आंकड़े जान लगेगा झटका

Fri, 01 Mar 2024 01:08 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 01 Mar 2024 01:08 PM IST
सार

पॉप क्वीन रिहाना, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में समां बांधने वाली हैं। इसके लिए अंबानी परिवार ने उनको भारी-भरकम रकम भुगतान की है। 
 

विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding Pop Queen Rihanna charge more than 40 crore for ambani family function
रिहाना, राधिका, अनंत - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोबल फेम सिंगर रिहाना अरबपति बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बनी हैं। समारोह में शानदार प्रस्तुति देने के लिए रिहाना गुरुवार को गुजरात के जामनगर पहुंचीं। पॉप क्वीन के आगमन से पहले उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। जंगल-थीम वाली कार से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बड़े कंटेनरों को ले जाने तक, रिहाना और उनकी टीम की हर जरूरत का ख्याल रखा गया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिहाना ने अंबानी परिवार के इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए करोड़ों में फीस चार्ज की है। 

Anant Radhika Pre Wedding Pop Queen Rihanna charge more than 40 crore for ambani family function
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

जामनगर में रिहाना की मौजूदगी की बड़ी कीमत है। मेलऑनलाइन के अनुसार, ग्रैमी विजेता सिंगर को 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर राशि का भुगतान किया गया, जो लगभग 41.4 करोड़ रुपये है। यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है क्योंकि अंबानी ने पहले साल 2018 में अपनी बेटी ईशा की शादी में प्रदर्शन करने के लिए बेयॉन्से को 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था।

Anant Radhika Pre Wedding Pop Queen Rihanna charge more than 40 crore for ambani family function
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 में, रिहाना ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को अपना समर्थन देकर भारत में सुर्खियां बटोरीं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 32 साल की पॉप स्टार ने विरोध प्रदर्शन से संबंधित एक खबर साझा की। साथ ही लिखा, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग फार्मर प्रोटेस्ट भी जोड़ा था। 

Anant Radhika Pre Wedding Live: आज से शुरू हो रहा अनंत राधिका के प्री वेडिंग का उत्सव, क्या क्या होगा खास? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding Pop Queen Rihanna charge more than 40 crore for ambani family function
सिंगर रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया

रिहाना के अलावा, अमेरिकी गायक और गीतकार जे ब्राउन और मल्टी-इंस्ट्रूमेंटलिस्ट, गीतकार, निर्माता और बेसिस्ट एडम ब्लैकस्टोन भी जामनगर पहुंचे हैं। बुधवार को, अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन से पहले स्थानीय समुदाय का आशीर्वाद लेने के लिए 'अन्न सेवा' का आयोजन किया। भोजन के बाद उपस्थित लोगों ने पारंपरिक लोक संगीत का आनंद लिया। मशहूर गुजराती गायक कीर्तिदान गढ़वी ने अपनी गायकी से महफिल लूट ली।

Anant Radhika Pre Wedding Theme: क्या है अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की थीम? नीता अंबानी ने किया खुलासा

विज्ञापन
Anant Radhika Pre Wedding Pop Queen Rihanna charge more than 40 crore for ambani family function
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के भव्य होने की उम्मीद है। शादी से पहले के उत्सव में मेहमानों को भारतीय संस्कृति की सुंदरता का अनुभव मिलेगा। उन्हें गुजरात के कच्छ और लालपुर की महिला कारीगरों द्वारा बनाए गए पारंपरिक स्कार्फ तोहफे के रूप में मिलेंगे। प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड जगत तक की हस्तियां शिरकर कर चार चांद लगाती नजर आएंगी। 
 

Anant-Radhika Pre Wedding: आसान नहीं थी अनिल अंबानी और टीना के प्यार की राह, ऐसी थी अनंत के चाचा-चाची की शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed