फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oppenheimer: एक बादाम खाकर ओपनेहाइमर की शूटिंग करने की अफवाह पर सिलियन मर्फी ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Wed, 14 Feb 2024 05:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 14 Feb 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
Cillian Murphy Reacts rumours of eating an almond a day for Christopher Nolan Oppenheimier Deets Inside
ओपेनहाइमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ओपनहाइमर में अपनी दमदार अदाकारी से सिलियन मर्फी खूब वाहवाही बटोरी थी। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए उन्हें ऑस्कर 2024 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया है। इसके साथ ही, फिल्म को अकादमी पुरस्कारों के लिए कुल 13 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इस फिल्म के लिए मर्फी ने जमकर मेहनत की थी। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की।


Gully Boy: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय ने पूरे किए पांच साल, अभिनेता ने खास अंदाज में मनाया जश्न

Cillian Murphy Reacts rumours of eating an almond a day for Christopher Nolan Oppenheimier Deets Inside
ओपेनहाइमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहा जा रहा था कि इस फिल्म के दौरान मर्फी केवल बादाम खाया करते थे। इन अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, "यह सत्य नहीं है। मुझे लगता है कि एमिली ने मेरे प्रति बहुत सहानुभूति रखते हुए यह बात कही थी कि सिलियन एक दिन में केवल एक बादाम खाते हैं। यह उससे कहीं अधिक था। मेरे पास उस समय लोगों और क्रू के बाकी कलाकारों के साथ मिलने-जुलने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं था, क्योंकि मेरे पास बहुत सारा काम था।" 

Cillian Murphy Reacts rumours of eating an almond a day for Christopher Nolan Oppenheimier Deets Inside
ओपेनहाइमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता ने कहा, "मैं उस समय अपनी कैलोरी और अन्य सभी चीजों पर काम कर रहा था। मैं रात के खाने के लिए बाहर नहीं जाता था, लेकिन मैंने एक दिन में एक से अधिक बादाम खाया।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Cillian Murphy Reacts rumours of eating an almond a day for Christopher Nolan Oppenheimier Deets Inside
ओपेनहाइमर - फोटो : सोशल मीडिया

इस बातचीत में मर्फी ने साझा किया कि पहला परमाणु बम बनाने वाले ओपेनहाइमर के बारे में उनकी समझ फिल्मांकन के बाद बदल गई। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने ओपेनहाइमर की प्रतिभा को उनकी मानवता से ऊपर देखा। मर्फी ने कहा कि मैंने महसूस किया कि उनमें मानवता थी। मैंने उनकी प्रतिभा को उपहार के रूप में कम और बोझ के रूप में  ज्यादा माना।

विज्ञापन
Cillian Murphy Reacts rumours of eating an almond a day for Christopher Nolan Oppenheimier Deets Inside
ओपेनहाइमर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मर्फी ने इस बातचीत में नोलन के साथ लंबे समय से चले आ रहे अपने पेशेवर रिश्ते पर भी बात की। साथ ही, उन्होंने निर्देशक के निर्माण की अलग शैली पर भी बात की। उन्होंने कहा कि नोलन ने एक स्टूडियो में ओपेनहाइमर के लिए बने केवल एक सेट के साथ फिल्मांकन पसंद किया। मर्फी ने खुलासा किया कि नोलन अक्सर केवल एक ही कैमरे का इस्तेमाल करते हैं। गौरतलब है कि ओपनेहाइमर पिछले साल 'बार्बी' के साथ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में जमकर कमाई की थी। फिल्म ने कुल 960 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था।
Couple of Things: अमृता-अनमोल लेकर आए 'कपल ऑफ थिंग्स' वेलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड, दिल छू लेगी यह लव स्टोरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed