हॉलीवुड अभिनेता जेसन स्टेथम की फिल्म ‘द बीकीपर’ भारतीय सिनेमाघरों में 19 जनवरी को दस्तक देने वाली है। जब जेसन स्टेथम फिल्म का हिस्सा हों तब सभी ऐक्शन प्रेमी दर्शक एक रोमांच भरे अनुभव के लिए तैयार मिलते हैं। ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी का अभिन्न अंग रह चुके अभिनेता जेसन इस फिल्म से अपनी एक्शन स्टार की छवि को और मजबूत करेंगे और भारत में अपने फैंस को लुभाने का प्रयत्न करेंगे।
The Beekeeper: हॉलीवुड का साल का पहला एक्शन धमाका, जेसन स्टेथम की फिल्म ‘द बीकीपर’ के बारे में जानिए सब कुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘द बीकीपर’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो मधुमक्खी पालन का व्यवसाय करता है लेकिन उसकी जिंदगी में उथल पुथल तब होती है जब उसके करीबी धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। तब पता चलता है कि बीकीपर जेसन एक सीक्रेट सर्विस एजेंट हैं और फिर जेसन सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक्शन मोड में आते हैं। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के मन को उत्सुकता और रोमांच से भर दिया है।
जेसन स्टेथम हॉलीवुड के उन गिने चुने नायकों में से हैं जिनकी फैन बेस भारत में भी अच्छा खासा है। कहते हैं कि रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स के लिए उनकी फिल्में देखकर ही एक्शन सीन तैयार करते रहे हैं। जी हां, अगर आप भी फिल्म ‘द बीकीपर’ के इंतजार में रहे हैं तो कुर्सी की पेटियां बांध लीजिए क्योंकि अब फिर गाड़ियां हवा में उड़ेंगी, आपस में टकराएंगी, जेसन बुरे लोगों की जमकर धुलाई करेंगे और अपनी पावरपैक प्रदर्शन से दर्शकों को सीटियां बजाने पर विवश कर देंगे। हॉलीवुड स्टार्स सिल्वेस्टर स्टेलोन, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर को अपना आदर्श मानने वाले स्टेथम इस फिल्म से धोखाधड़ी के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और सामान्य मधुमक्खी पालक से नायक तक का सफर तय करेंगे।
सारा मार्शल के निर्देशन में बनी यह फिल्म जेसन स्टेथम, जोश हचरसन, एमी रेवर-लैम्पमैन, जोश हचरसन, बॉबी नादेरी, मिन्नी ड्राइवर, फिलिसिया राशद और जेरेमी आयरन्स जैसे सितारों से सजी हुई है। फिल्म जबरदस्त एक्शन और रोमांचक कहानी से परिपूर्ण है। फिल्म के निर्देशक डेविड आयर ने फिल्म के बारे में कहा, “फिल्म ‘द बीकीपर’ के पीछे का विचार यह है कि एक सीक्रेट सोसायटी है जो दुनिया में चल रही हर घटना पर नजर गड़ाए हुए हैं। जब सिस्टम किसी घटना को सुलझाने में असफल हो जाए तब यह सीक्रेट सोसायटी हस्तक्षेप करती है।”
अभिनेता जेसन ने फिल्म में अपने किरदार को कुशलता से निभाने के लिए मधुमक्खी पालन भी सीखा है। फिल्म में मधुमक्खी पालन का दृश्य दिखाने के लिए असली मधुमक्खियों का प्रयोग किया गया है। फिल्म की अवधारणा को मूल रूप में परदे पर चित्रित करने के लिए ऐक्शन स्टार जेसन खुद को मधुमक्खी पालक के रूप में ढाल लिया। 19 जनवरी को भारतीय सिनेमाघरों में ‘द बीकीपर’ रिलीज को तैयार है और इसी के साथ जेसन भी एक बार फिर दर्शकों को रोमांच से सराबोर करने वाले हैं।