फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Movies 2024: ये तारीखें अभी से नोट कर लीजिए, आने वाली हैं एक से एक धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में

Tue, 09 Jan 2024 08:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 09 Jan 2024 08:57 AM IST
विज्ञापन
Hollywood Movies 2024 Gladiator 2 Furious a mad max Saga Beetlejuice 2 joker folie à deux dune 2 Details
आगामी हॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हॉलीवुड फिल्मों का भारत में बहुत बड़ा बाजार बरसों से रहा है, अब इन फिल्मों की भारतीय भाषाओं में डबिंग ने पूरे कारोबार का नक्शा ही बदल दिया है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों ने और फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की फिल्मों ने तो कमाई के रिकॉर्ड तक देश में बनाए हैं। इस साल 'डेडपूल 3' को लेकर अभी से दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। कुछ और फिल्में भी हैं हॉलीवुड की जिनकी चर्चा पूरे साल होती रहेगी। आइए बताते हैं आपको इस साल रिलीज होने वाली 10 सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों के बारे में...

Hollywood Movies 2024 Gladiator 2 Furious a mad max Saga Beetlejuice 2 joker folie à deux dune 2 Details
मीन गर्ल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मीन गर्ल्स (12 जनवरी 2024)

सामंथा जीन और आर्टुरो पेरेज जूनियर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मीन गर्ल्स' संगीतमय कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द गिर्द घूमती है, जो अपने पूर्व प्रेमी के प्यार में पड़कर गलती करती है। इस फिल्म में क्रिस्टोफर ब्रिनी, औली क्रावल्हो, बेबे वुड, जैकेल स्पिव्रे, टीना फे, अवंतिका वंदनपु, जेना फिशर, बिजी फिलिप्स और टिम मीडोज की मुख्य भूमिकाएं हैं। मीन गर्ल्स ब्रॉडवे म्यूजिकल पर आधारित यह फिल्म इसी हफ्ते 12 जनवरी को रिलीज हो रही है। 

 

Hollywood Movies 2024 Gladiator 2 Furious a mad max Saga Beetlejuice 2 joker folie à deux dune 2 Details
अरगाइल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरगाइल (2 फरवरी 2024)

निर्देशक मैथ्यू वॉन की फिल्म 'अरगाइल' एक एक्शन-थ्रिलर  फिल्म है। इस फिल्म की कहानी एक प्रसिद्ध जासूसी उपन्यासकार एली कॉनवे के इर्द गिर्द घूमती है। एली कॉनवे का किरदार ब्राइस डलास हॉवर्ड ने फिल्म निभाया है जबकि अरगाइल की शीर्षक भूमिका में हेनरी कैविल हैं। ह फिल्म 2 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Movies 2024 Gladiator 2 Furious a mad max Saga Beetlejuice 2 joker folie à deux dune 2 Details
मैडम वेब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मैडम वेब (16  फरवरी 2024) 

फिल्म 'मैडम वेब' एक आगामी अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है जो इसी नाम के मार्वल कॉमिक्स चरित्र पर आधारित है। यह फिल्म सोनी के स्पाइडर मैन यूनिवर्स (एसएसयू) की चौथी फिल्म है जिसका  निर्देशन एसजे क्लार्कसन कर रहे हैं। स्पाइडर मैन यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान  फिल्म होने के चलते इसे लेकर दर्शकों में खासी उत्सुकता है। फिल्म में सिडनी स्वीनी के साथ डकोटा जॉनसन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 16  फरवरी 2024 को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Hollywood Movies 2024 Gladiator 2 Furious a mad max Saga Beetlejuice 2 joker folie à deux dune 2 Details
ड्यून: पार्ट टू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ड्यून: पार्ट टू ' (1 मार्च 2024)

फिल्म 'ड्यून: पार्ट टू ' साल 2021 में रिलीज फिल्म ड्यून की अगली कड़ी है। डेनिस विलेन्यूवे के निर्देशन में बनी यह फिल्म फ्रैंक हर्बर्ट के उपन्यास ड्यून के के रूपांतरण का दूसरा भाग है। यह फिल्म हाउस हरकोनेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए रेगिस्तानी ग्रह अराकिस के फ्रीमैन लोगों के साथ एकजुट होने के बारे में है। इस फिल्म में टिमोथी चालमेट, रेबेका फर्ग्यूसन, जोश ब्रोलिन, स्टेलन स्कार्सगार्ड, डेव बॉतिस्ता, स्टीफन मैककिनले हेंडरसन, जेडाया, चार्लोट रैम्पलिंग और जेवियर बार्डेम  की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed