{"_id":"659b5e4d4f86ed056500f24b","slug":"golden-globes-2024-oppenheimer-star-robert-downey-jr-wins-best-supporting-actor-award-2024-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Golden Globes 2024: रॉबर्ट डाउनी जूनियर का दिखा जलवा, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब किया नाम","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Golden Globes 2024: रॉबर्ट डाउनी जूनियर का दिखा जलवा, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब किया नाम
गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2024 में कई फिल्मों का जलवा देखने को मिला। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी ओपनेहाइमर समारोह में अपना जादू बिखरने में कामयाब रही। इस इवेंट में हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर का दबदबा इस बार देखने को मिला है।
फिल्म ओपनहाइमर के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह तीसरा मौका है जब उन्होंने यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम किया है। क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' में लुईस स्ट्रॉस की भूमिका निभाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है।
3 of 5
रॉबर्ट डाउनी जूनियर
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते साल यानी 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया था। भारत में फिल्म को काफी पसंद किया गया था। यहां इसने 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करने में कामयाबी हासिल की थी। इस श्रेणी में कई दिग्गज सितारे भी भी नामित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ओपनहाइमर फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : Social media
पुअर थिंग्स के लिए विलेम डेफो, किलर्स ऑफ द फ्लावर मून के लिए रॉबर्ट डी नीरो, बार्बी के लिए रयान गोसलिंग, मई दिसंबर के लिए चार्ल्स मेल्टन और पुअर थिंग्स के लिए मार्क रफालो भी दौड़ में थे, लेकिन रॉबर्ट ने सभी को पीछे छोड़ते हुए इस अवॉर्ड पर अपना कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
5 of 5
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नेटवर्थ
- फोटो : instagram/robertdowneyjr
अवॉर्ड मिलने के बाद उन्होंने अपने ओपेनहाइमर सहयोगियों की प्रशंसा की। इसके साथ ही अपने भाषण में वे अपनी पत्नी सुजैन डाउनी की भी तारीफ करते हुए नजर आए। रॉबर्ट डाउनी जूनियर की लोकप्रियता भारत में भी काफी ज्यादा है। आयरन मैन के रूप में उन्हें लोग पहचानते हैं। उनकी सभी फिल्म हिंदी भाषा में अच्छा कारोबार करती हैं।
Bollywood Stars Biopic: सितारों के असल जीवन पर आधारित हैं ये फिल्में, दर्शकों को खूब आई थी पसंद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।