फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christian Oliver: हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर की प्लेन क्रैश में मौत, हादसे में दो बेटियों की भी गई जान

Sat, 06 Jan 2024 08:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 06 Jan 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
Hollywood famous Actor Christian Oliver and His 2 Daughters Madita Annik Killed In Plane Crash
क्रिश्चियन ओलिवर - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो बेटियों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उनका विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद कैरेबियन सागर में गिर गया। ओलिवर, जॉर्ज क्लूनी के साथ "द गुड जर्मन" और 2008 की एक्शन-कॉमेडी "स्पीड रेसर" में बड़े पर्दे पर दिखाई दे चुके थे। 


Bollywood Stars: जब खाकी पहन पर्दे पर आए ये सितारे, रौबदार अंदाज से जीता दर्शकों का दिल

Hollywood famous Actor Christian Oliver and His 2 Daughters Madita Annik Killed In Plane Crash
क्रिश्चियन ओलिवर - फोटो : सोशल मीडिया

उनकी मौत की पुष्टि  रॉयल सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस पुलिस फोर्स ने कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के बाद मछुआरे, गोताखोर और तटरक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से चार शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान 51 वर्षीय ओलिवर, उनकी दो बेटियां मदिता (10 वर्ष), एनिक (12 वर्ष) और पायलट रॉबर्ट सैक्स के रूप में हुई है।

Hollywood famous Actor Christian Oliver and His 2 Daughters Madita Annik Killed In Plane Crash
क्रिश्चियन ओलिवर - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि विमान गुरुवार दोपहर के तुरंत बाद ग्रेनाडाइन्स के एक छोटे से द्वीप बेक्विया से सेंट लूसिया की ओर जा रहा था। माना जा रहा है कि अभिनेता परिवार के साथ छुट्टियों पर थे। कुछ दिन पहले ओलिवर ने इंस्टाग्राम पर एक उष्णकटिबंधीय समुद्र तट की तस्वीर पोस्ट की थी और कैप्शन में लोगों को नए साल की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, "स्वर्ग में कहीं से शुभकामनाएं... कम्यूनिटी और प्यार के लिए...2024 हम यहां आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood famous Actor Christian Oliver and His 2 Daughters Madita Annik Killed In Plane Crash
क्रिश्चियन ओलिवर - फोटो : सोशल मीडिया

ओलिवर के करियर की बात करें तो वे 60 से अधिक फिल्म और टीवी शोज का हिस्सा रह चुके थे।  जिसमें टॉम क्रूज की फिल्म "वाल्किरी" में एक छोटी भूमिका भी शामिल थी।

विज्ञापन
Hollywood famous Actor Christian Oliver and His 2 Daughters Madita Annik Killed In Plane Crash
क्रिश्चियन ओलिवर - फोटो : सोशल मीडिया

उनके शुरुआती करियर की भूमिकाओं में टीवी श्रृंखला "सेव्ड बाय द बेल: द न्यू क्लास" और फिल्म "द बेबी-सिटर्स क्लब" शामिल थीं। जर्मन भाषा के लोकप्रिय शो "अलार्म फर कोबरा 11" में दो सीजन के लिए भी उन्होंने अभिनय किया था।
Shows Based On Ramayan: श्रीराम की भक्ति में सराबोर कर देंगे रामायण पर बने ये शो, दर्शकों के बीच हुए लोकप्रिय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed