फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lee Sun Kyun: पैरासाइट फेम अभिनेता ली सुन क्यून का 48 साल की उम्र में निधन, कार में पाए गए मृत

Wed, 27 Dec 2023 09:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Dec 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Parasite fame Actor Lee Sun Kyun death at the age of 48 Body Found in his car details inside
ली सुन क्यून - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण कोरियाई अभिनेता ली सुन क्यून का बुधवार (27 दिसंबर) को निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे। अभिनेता अपनी कार में मृत पाए गए। फिल्म पैरासाइट में अपने अभिनय से उन्होंने दुनियाभर में खास पहचान बनाई थी। अभिनेता को कथित तौर पर सियोल के सेओंगबुक जिले में उनकी कार में बेहोश पाया गया था, जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय पुलिस को आत्महत्या का संदेह है। उन पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग मामले में जांच चल रही थी। 


Salman Khan Birthday: सलमान ने इस खास अंदाज में मनाया अपना 58वां बर्थडे, सितारों संग पार्टी की झलक आई सामने

Parasite fame Actor Lee Sun Kyun death at the age of 48 Body Found in his car details inside
ली सुन क्यून - फोटो : सोशल मीडिया

कई दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसियों ने एक्स पर ली सन क्यून की मौत की खबर की पुष्टि की है। वे नशीली दवाओं के संदिग्ध उपयोग को लेकर जांच का सामना कर रहे थे। सोम्पी की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को एक महिला का फोन आया, जिसने कहा कि उनके पति एक सुसाइड नोट लिखने के बाद घर से चले गए। 

Parasite fame Actor Lee Sun Kyun death at the age of 48 Body Found in his car details inside
ली सुन क्यून - फोटो : सोशल मीडिया

बाद में, पुलिस ने पुष्टि की कि वे और कोई नहीं बल्कि ली सन क्यून ही थे। पुलिस ने बताया है कि उनकी पहचान की पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस को ली की कार के अंदर जले हुए चारकोल ब्रिकेट के सबूत मिले है। इसी वजह से पुलिस उनके आत्महत्या करने की आशंका जता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parasite fame Actor Lee Sun Kyun death at the age of 48 Body Found in his car details inside
ली सुन क्यून - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता की मौत की खबर जानबूझकर ड्रग्स के सेवन से इनकार करने के एक दिन बाद आई है। अक्टूबर में उन पर अवैध नशीली दवाओं के उपयोग का आरोप लगाया गया था और तब से वे जांच के घेरे में चल रहे थे। ली सन क्यून कई वर्षों से दक्षिण कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के जुड़े हुए थे। 

विज्ञापन
Parasite fame Actor Lee Sun Kyun death at the age of 48 Body Found in his car details inside
ली सुन क्यून - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया था। पैरासाइट उनकी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म ऑस्कर जीतने में भी कामयाब रही थी। उन्होंने माई मिस्टर, कॉफी प्रिंस माई स्वीट सियोल, मिस कोरिया और ए हार्ड डे में भी अभिनय किया।
Box Office Collection Report: डंकी-सलार की रफ्तार हुई धीमी, जानें अन्य फिल्मों का कैसा रहा हाल?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed