{"_id":"6120cb678ebc3e885f25a585","slug":"angelina-jolie-debut-on-instagram-share-afghani-teenage-girl-heartbroken-letter-as-her-first-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एंजेलिना जोली ने सोशल मीडिया पर रखा कदम: पहले ही पोस्ट में साझा किया अफगानी लड़की का दर्दभरा खत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एंजेलिना जोली ने सोशल मीडिया पर रखा कदम: पहले ही पोस्ट में साझा किया अफगानी लड़की का दर्दभरा खत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 21 Aug 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एंजेलिना जोली, अफगानी लड़की का खत
- फोटो : Instagram
हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पहले पोस्ट के लिए किसी तस्वीर या वीडियो का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि उन्होंने इसका इस्तेमाल मानव अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने वाले लोगों की बात साझा करने के लिए किया है। अपने पहले पोस्ट में अभिनेत्री और सोशल एक्टिविस्ट एंजेलिना जोली ने एक अफगानी लड़की के हाथ से लिखे पत्र की तस्वीर साझा की है।
एंजेलिना ने साझा किया पहला पोस्ट
एंजेलिना का कहना है कि उन्हें ये पत्र अफगान में रहने वाली एक लड़की ने दिया है जो वहां पर हुए तालिबान के कब्जे से घबराई हुई है। बता दें कि तालिबान के कब्जे के बाद से अफगानिस्तान के लोगों की सुरक्षा के लिए हर जगह प्रार्थना की जा रही है। वहां की महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पोस्ट में लड़की ने बताया है कि कैसे तालिबान की हुकूमत आ जाने से उसे स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है और उसके आस पास डर का माहौल है। लड़की ने पत्र में लिखा, 'हमारे पास सारे अधिकार थे, हम अपने अधिकारों के लिए लड़ने के लिए आजाद थे लेकिन जबसे वो आए है हमारे मन में डर का माहौल है, हमें लग रहा है कि हमारे सारे सपने हमसे छीन लिए गए हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एंजेलिना जोली
- फोटो : इंस्टाग्राम
एंजेलिना जोली ने लड़की के लिखे इस पूरे खत को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने सात महिलाओं की भी तस्वीर साझा की है जो कैमरे को पीठ दिखाकर खड़ी हैं। इसके साथ जोली ने लिखा, 'इस वक्त अफगानिस्तान के लोग सोशल मीडिया के जरिए बातचीत नहीं कर पा रहे हैं और खुलकर अपनी बात दूसरों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ऐसे में मैं इंस्टाग्राम पर उनकी कहानियां साझा कर रही हूं। साथ ही उन लोगों की कहानियां भी जो इन लोगों के अधिकार के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं'।
4 of 5
तालिबान (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
बता दें कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से वहां दहशत का माहौल हो गया है। जहां एक तरफ बहुत से लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ महिलाएं तालिबान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। तालिबान का कहना है कि उनसे किसी को खतरा नहीं है और वो सभी राष्ट्र से अच्छा व्यवहार रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अफगानिस्तान फिल्म इंडस्ट्री
- फोटो : सोशल मीडिया
तालिबान के कब्जे के बाद से वहां के सिनेमा को लेकर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। एक लंबे समय के बाद से अफगानिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में क्रांति आई थी। सभी ये बात जानते हैं कि तालिबानी वहां के सिनेमा को आजादी नहीं देंगे। वहां की मशहूर पॉप गायिका आर्याना सईद भी अफगानिस्तान छोड़कर अमेरिका जा चुकी हैं। ऐसे में चिंता जताई जा रही है कि तालिबान के रहते अफगानिस्तानी सिनेमा का क्या होगा?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।