फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avatar 2 Sequel: जेम्स कैमरून ने जारी किए अवतार-2 के पोस्टर, पानी के अंदर शूट होंगे सारे सीन

Wed, 15 Dec 2021 04:39 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कुमार संभव Updated Wed, 15 Dec 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
Avatar 2 Sequel james cameron release films poster underwater performance capture scenes
अवतार 2 - फोटो : Instagram/@20thcenturystudios

नीले रंग के जीवों वाली कहानी याद है न? वही फिल्म, जिसने सामान्य-सी कहानी होने के बावजूद अपने विजुअल इफेक्ट्स के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में कमाई के नए कीर्तिमान बना दिए थे। बात हॉलीवुड फिल्म अवतार की हो रही है। करीब एक दशक पहले रिलीज हुई इस फिल्म के सीक्वल और पैंडोरा नाम के ग्रह के जीवों से एक बार फिर मुलाकात के लिए फैंस बेहद बेचैन थे। अब इन्हीं फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने फिल्म अवतार-2 के पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिए हैं। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि इस बार फिल्म के सभी सीन पानी के अंदर यानी अंडरवॉटर शूट किए जाएंगे। 

पानी के अंदर शूट होंगे सभी सीन

Avatar 2 Sequel james cameron release films poster underwater performance capture scenes
अवतार 2 - फोटो : Instagram/@20thcenturystudios

गौरतलब है कि करीब एक दशक के प्रोडक्शन, तमाम देरी और चर्चाओं के बाद अवतार का सीक्वल आने का एलान कर दिया गया है। डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने बहुप्रतीक्षित अवतार-2 के पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिए हैं। इनमें से एक तस्वीर में जेम्स पहली फिल्म में नजर आए ड्रैगन गनशिप के फ्लाइट डेक पर एडी फाल्को के जनरल अर्डमोर के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सभी तस्वीरों से लग रहा है कि फिल्म के सीक्वल के सभी शूट पानी के अंदर किए जाएंगे।

अवतार के कई सीक्वल बनेंगे

Avatar 2 Sequel james cameron release films poster underwater performance capture scenes
अवतार 2 - फोटो : Instagram/@20thcenturystudios

मीडिया से बातचीत के दौरान जेम्स ने अवतार के सीक्वल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इसे एक तरह का पागलपन करार दिया। कैमरून ने कहा कि 2012 के बाद अवतार के सीक्वल की तैयारी शुरू कर दी गई थी। इस फ्रेंचाइजी की स्थिति एकदम यूनीक है, क्योंकि हम जानते हैं कि अवतार 2, 3, 4 और 5 भी कतार में हैं। हम जानते हैं कि अवतार के सीक्वल पर करीब एक बिलियन डॉलर का खर्च आएगा। इसका मतलब यह है कि हर फिल्म पर कम से कम 250 मिलियन डॉलर खर्च होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा अवतार के सीक्वल का कॉन्सेप्ट

Avatar 2 Sequel james cameron release films poster underwater performance capture scenes
अवतार 2 - फोटो : Instagram/@20thcenturystudios

जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2020 के दौरान अवतार 2 की शूटिंग पूरी हो गई। वहीं, अवतार 3 की शूटिंग भी लगभग निपट चुकी है। पहले माना जा रहा था कि अवतार 2 जल्द ही रिलीज हो सकती है, लेकिन अब इसकी रिलीज तारीख 16 दिसंबर 2022 तय की गई है। वहीं, अवतार 3 के लिए 20 दिसंबर 2024 का स्लॉट तय किया गया है। इसके बाद अवतार 4 दिसंबर 2026 और अवतार 5 दिसंबर 2028 तक रिलीज होने का अनुमान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed