फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharon Stone: बचपन में नाना करते थे यौन शोषण, हॉलीवुड अभिनेत्री का एक और हैरान करने वाला खुलासा

Tue, 30 Mar 2021 01:41 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 30 Mar 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
basic instinct actress sharon stone revealed how grandfather physically molested her and sister in childhood
शेरन स्टोन - फोटो : Insatagram- @sharonstone

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेरन स्टोन पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने हॉलीवुड में उनके साथ हुए हैरसमेंट के बारे में बात की थी। वहीं, शेरन ने अपने अनुभवों पर एक किताब 'द ब्यूटी ऑफ लिविंग ट्वाइस' भी लिखी है। इसमें उन्होंने खुद के पारिवारिक घटनाओं से लेकर फिल्मों तक के अनुभव को लोगों के साथ शेयर किया है। अभिनेत्री ने कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे कर दिए हैं, जिसे सुन लोग भौचक्के रह गए हैं। हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरन ने बताया कि बचपन में उनके नाना ने भी उनके साथ यौन शोषण करने का प्रयास किया था।

basic instinct actress sharon stone revealed how grandfather physically molested her and sister in childhood
शेरन स्टोन - फोटो : Insatagram- @sharonstone

‘बेसिक इंस्टिंक्ट’ फेम अभिनेत्री ने अपनी किताब में लिखा है 'जब मैं सिर्फ 11 साल की थी तब मेरे नाना क्लैरेंस लॉसन मेरे साथ छेड़खानी किया करते थे। मेरे नाना केवल मेरे साथ ही नहीं बल्कि मेरी बहन केली के साथ भी ऐसा ही करते थे। इस काम में मेरी नानी नाना की मदद भी करती थी।'

basic instinct actress sharon stone revealed how grandfather physically molested her and sister in childhood
शेरन स्टोन - फोटो : Insatagram- @sharonstone

शेरन ने आगे बताया 'मेरी नानी हम दोनों बहनों को नाना के साथ अकेले एक कमरे में बंद कर दिया करती थी ताकि नाना आराम से हम दोनों के साथ छेड़खानी कर सकें। जब मैं 14 साल की हुई तो मेरे नाना की मौत हो गई, जिसके बाद हम दोनों बहनों ने राहत का सांस ली। हमें नाना से छुटकारा मिला।’

विज्ञापन
विज्ञापन
basic instinct actress sharon stone revealed how grandfather physically molested her and sister in childhood
शेरन स्टोन - फोटो : Insatagram- @sharonstone

बता दें कि कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री शेरन ने साल 1992 में आई फिल्म ‘बेसिक इंस्टिंक्ट’ को लेकर एक गंभीर खुलासा किया था। 64 वर्षीय अनुभवी अभिनेत्री ने बताया था कि धोखे से उनके गुप्तांगों को शूट किया गया था। स्टोन ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे अंदर के कपड़े उतारने के लिए कहा गया था, लेकिन उस वक्त उन्हें यह मालूम नहीं था कि ऐसा करके निर्देशक उनके गुप्तांगों की शूटिंग करेंगे। उन्हें कहा गया था कि उनके अंडरगार्मेंट्स लाइट रिफ्लेक्ट कर रहे हैं। इसलिए उतारने पड़ेंगे।

विज्ञापन
basic instinct actress sharon stone revealed how grandfather physically molested her and sister in childhood
शेरन स्टोन - फोटो : Insatagram- @sharonstone

शेरन ने अपनी किताब में ये भी जिक्र किया है कि उनके डायरेक्टर ने 'बेसिक इंस्टिंक्ट' की शूटिंग से पहले को-स्टार के साथ शारीरिक संबंध बनाने की सलाह भी दी थी। डायरेक्टर ने कहा था कि इससे शूटिंग में उन्हें परेशानी नहीं आएगी और वह ज्यादा बेहतर तरीके से बिना झिझक के सीन शूट कर पाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed