सिनेमाघरों की रौनक अब एक बार फिर से फीकी पड़ने लगी है। कल्कि 2898 एडी और वूल्वरिन के अलावा कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई नहीं कर सकी है। हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म औरों में कहा था का हाल बेहाल है। वहीं, जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ से भी दर्शकों ने दूर बनाए रखने में ही अपनी बेहतरी समझी है। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।
Box Office Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची डेडपूल एंड वूल्वरिन, अजय और जान्हवी की फिल्मों का रहा बुरा हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था ने 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी है। पहले दिन फिल्म ने एक करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कोई खास सुधार नजर नहीं आया। शनिवार को इस फिल्म ने दो करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई चार करोड़ रुपये हो गई है।
मिस्टर एंड मिसेज माही के बाद जान्हवी कपूर फिल्म उलझ में नजर आई हैं। हालांकि, औरों में दम कहां था कि तरह इस फिल्म को भी दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई दो करोड़ 85 लाख रुपये हो गई है।
भारतीय दर्शक हिंदी फिल्मों से ज्यादा इस समय हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन को देखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 89.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आठवें दिन फिल्म ने चार करोड़ 25 लाख रुपये बटोरे थे। नौवें दिन फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल नजर आया है। दूसरे शनिवार को फिल्म ने आठ करोड़ 66 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 102.81 करोड़ रुपये हो गई है।
बैड न्यूज बॉक्स ऑफिस पर अब भी टिकी हुई है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त हो गई है। 16वें दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर एक करोड़ एक लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 58.2 करोड़ रुपये हो गई है।
Murari Re-Release: 23 साल बाद फिर से रिलीज हो रही 'मुरारी' ने बनाया रिकॉर्ड, प्री-बुकिंग में कमाए इतने रुपये