'पुष्पा 2 द रूल' ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। एक महीने बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाबी हासिल कर रही है। इस फिल्म ने हाल ही में 1200 करोड़ी क्लब की शुरुआत की है। इसके अलावा 'मुफासा द लायन किंग' भारतीय लोगों पर अपना जादू चलाने में सफल रही है। वहीं, बेबी जॉन का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल है। आइए जानते हैं कि किन फिल्मों ने टिकट खिड़की पर सोमवार को कैसा प्रदर्शन किया।
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही पुष्पा 2, जानें मुफासा-बेबी जॉन ने किया कितना कलेक्शन
Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा 2 और मुफासा का जलवा अब भी कायम है। वहीं, बेबी जॉन अब सिनेमाघरों से अलविदा लेने की तैयारी में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस से अलविदा लेने की तैयारी में है। दूसरे हफ्ते में ही फिल्म का कलेक्शन काफी ज्यादा गिर चुका है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म 2024 की सबसे बड़ी फ्लॉप में से एक बन चुकी है। हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली कीर्ति सुरेश का डेब्यू भी इस फिल्म ने फीका कर दिया।
यह भी पढ़ें- Mufasa Collection Day 18: मुफासा की कमाई में आई गिरावट, जानें 18वें दिन किया कितना कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहले हफ्ते में फिल्म ने 36.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म की हालत और भी खस्ता नजर आ रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के सोमवार के कलेक्शन में 69 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। 13वें दिन फिल्म ने 26 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 38.76 करोड़ रुपये हो गया है।
मुफासा द लायन किंग को भारतीय दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि यह फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है। 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। 18वें दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 124.22 करोड़ रुपये हो गई है।
पुष्पा 2 द रूल बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही है। यह फिल्म भारतीय दर्शकों के दिलों में बस गई है। 33वें दिन भी फिल्म की शानदार कमाई का सिलसिला जारी रहा। पांचवें सोमवार को फिल्म ने दो करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 1208.7 करोड़ रुपये हो गई है। हिंदी भाषा में यह फिल्म जल्द ही 800 करोड़ी क्लब की शुरुआत करने जा रही है।
संबंधित वीडियो