{"_id":"67846bfacb84dced5706453e","slug":"box-office-collection-report-sunday-game-changer-daaku-mahaaraj-fateh-pushpa-2-the-rule-mufasa-the-lion-king-2025-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: 'गेम चेंजर' पर भारी पड़ी 'डाकू महाराज', जानें रविवार को अन्य फिल्मों का कैसा रहा हाल?","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Box Office Report: 'गेम चेंजर' पर भारी पड़ी 'डाकू महाराज', जानें रविवार को अन्य फिल्मों का कैसा रहा हाल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 13 Jan 2025 07:11 AM IST
सार
Box Office Collection Report: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 'डाकू महाराज' ने 'गेम चेंजर' को पछाड़ते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। जहां 'गेम चेंजर' को अपेक्षाकृत कम दर्शक मिले। वहीं, 'डाकू महाराज' ने अपनी शानदार कहानी और आकर्षक प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा अन्य फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा? आइए जानते हैं...
राम चरण की गेम चेंजर का तीन दिन में ही खेल बिगड़ता नजर आ रहा है। वहीं, फतेह भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है। हालांकि, मुफासा और पुष्पा 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। इसके अलावा हाल ही में डाकू महाराज भी रिलीज हुई है। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
2 of 6
ऑनलाइन लीक हुई गेम चेंजर?
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
अभिनेता राम चरण को उनके फैंस प्यार से ग्लोबल स्टार कहते हैं। हालांकि, उनकी हालिया फिल्म 'गेम चेंजर' भारत में ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। 450 करोड़ के आस-पास के बजट से बनकर तैयार हुई यह फिल्म अब तक 100 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी है। फिल्म की धीमी रफ्तार की वजह से अब इस पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 89.6 करोड़ रुपये हो गया है।
Game Changer: राम चरण के लिए 'गेम चेंजर' साबित नहीं हुई रविवार की छुट्टी, तीसरे दिन भी कमाई अटका कमाई का मामला
3 of 6
फिल्म 'डाकू महाराज' का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
डाकू महाराज
नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत फिल्म डाकू महाराज भी हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन बॉबी कोली ने किया है। फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 100 करोड़ है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। रविवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 22.5 करोड़ रुपये बटोरे हैं। रविवार के कलेक्शन के हिसाब से 'डाकू महाराज' 'गेम चेंजर' पर भारी पड़ती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फतेह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फतेह
सोनू सूद की फिल्म फतेह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पहले सप्ताहांत में यह फिल्म 10 करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंच सकी। रविवार को फिल्म का कलेक्शन दो करोड़ 10 लाख रुपये रहा। फिल्म की कुल कमाई अब छह करोड़ 60 लाख रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा द लायन किंग
मुफासा द लायन किंग भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रही है। फिल्म टिकट खिड़की पर अब भी टिकी हुई है। 24वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 131.7 करोड़ रुपये हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।