{"_id":"6787ec85820e850a2f0b497e","slug":"box-office-collection-wednesday-pushpa-2-the-rule-mufasa-the-lion-king-total-earnings-in-india-2025-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Puspha 2-Mufasa Collection: लगातार धीमी होती जा रही पुष्पा 2-मुफासा की रफ्तार, जानें बुधवार का कलेक्शन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Puspha 2-Mufasa Collection: लगातार धीमी होती जा रही पुष्पा 2-मुफासा की रफ्तार, जानें बुधवार का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:03 PM IST
सार
Puspha 2-Mufasa Box Office Collection: पुष्पा 2 और मुफासा की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों का बुधवार को कलेक्शन कितना रहा।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2, मुफासा द लायन किंग
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन पुष्पा 2 का जलवा पिछले साल से लेकर नए साल के पहले महीने में भी देखने को मिला। हालांकि, फिल्म की कमाई की गति अब धीमी होती जा रही है। वहीं, मुफासा द लायन किंग की भी कमाई में अब गिरावट आती चली जा रही है। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को कितनी कमाई की।
मुफासा द लायन किंग भारतीय दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। फिल्म की कहानी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है। यही वजह है कि पुष्पा 2 की आंधी में भी यह फिल्म अच्छा कारोबार करने में सफल रही।
3 of 5
मुफासा द लायन किंग भी कर रही है जमकर कमाई
- फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा 2 द रूल की रफ्तार हुई सुस्त
पुष्पा 2 द रूल का दबदबा बॉक्स ऑफिस लगभग डेढ़ महीने तक देखने को मिला। हालांकि, वक्त के साथ अब फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार धीमी होती चली जा रही है। 42 दिनों में पहली बार इस फिल्म की कमाई लाखों में हुई है। छठे बुधवार को फिल्म ने 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 1223.64 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई
पुष्पा 2 को सबसे अधिक प्यार हिंदी भाषी राज्यों में मिला है। तेलुगु से ज्यादा हिंदी भाषा में इस फिल्म ने कमाई की है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म 800 करोड़ से ज्यादा इस भाषा में कारोबार कर चुकी है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।