सिनेमाघरों में एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्में दस्तक दे रही हैं। हालांकि, हालिया रिलीज हिंदी फिल्मों का हाल बेहाल नजर आ रहा है। ये फिल्में दर्शकों को टिकट विंडो तक लाने में असफल नजर आ रही हैं, जिसका सबूत इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ मिल रहा है। इन दिनों 'बैड न्यूज', 'औरों में कहां दम था' और 'उलझ' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं, लेकिन इनके कलेक्शन कुछ खास नहीं रहे हैं। कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, हॉलीवुड की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता का परचम लहराती नजर आई है और वीकडेज में भी दर्शक जुटाने में सफल रही है। आइए इन फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
Box Office Report: लाखों में सिमटी हालिया रिलीज हिंदी फिल्मों की कमाई, 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की पकड़ बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाघरों में 2 अगस्त 2024 को बॉलीवुड की दो फिल्में रिलीज हुईं। इनमें एक नाम जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का है। सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' का जबर्दस्त प्रमोशन किया गया था। हालांकि, फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आई और अब कमाई की पटरी से पूरी तरह गायब होती दिख रही है। 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज डे पर 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। दूसरे दिन शनिवार को इसने 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन रविवार को इसने अपने खाते में 2 करोड़ रुपये जोड़े। उसके बाद से 'उलझ' की हालत खस्ता है। 'उलझ' ने रिलीज के छठे दिन 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी अब तक की कुल कमाई 6.80 करोड़ रुपये ही हो पाई है।
अजय देवगन और तब्बू अभिनीत फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने भी 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस रोमांटिक ड्रामा का बजट तकरीबन 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज डे पर 1.85 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन शनिवार को 'औरों में कहां दम था' ने 2.15 करोड़ रुपये कमाए और तीसरे दिन का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वीकडेज में प्रवेश करते ही फिल्म के कारोबार पर ब्रेक लगनी शुरू हो गई। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के छठे दिन 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी अब तक की कुल कमाई 9.45 करोड़ रुपये हो गई है।
Taha Shah: आर्यन-सुहाना खान ने 'हीरामंडी' के 'ताजदार' के साथ की पार्टी, ताहा शाह ने सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
शॉन लेवी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' 26 जुलाई को रिलीज होने के बाद से ही भारत में जोरदार कमाई कर रही है। फिल्म की 13वें दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ चुके हैं। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 13वें दिन की कमाई को मिलाकर बात करें तो फिल्म भारत में अब तक 116.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
Dhairya Karwa Interview: धैर्य बोले- पुलिसवाले असली हीरो, हम तो नाटक करते हैं, कहा- मुझे लंबाई का फायदा हुआ
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'बैड न्यूज' शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 'बैड न्यूज' ने अपनी रिलीज के 20वें दिन 45 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 61.20 करोड़ रुपये हो गया है।