फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्राजील के राष्ट्रपति का लियोनार्डो पर आरोप, कहा- अमेजन के जंगल में आग लगाने के लिए दिए पैसे

Sat, 30 Nov 2019 07:43 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 30 Nov 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Brazil president Jair Bolsonaro accuses Leonardo DiCaprio funding destruction of Amazon rainforest
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो और लियोनार्डो डि कैप्रियो - फोटो : सोशल मीडिया

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो  अपने एक बयान के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। जेयर ने हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डि कैप्रियो पर एक बड़ा आरोप लगाया है। जेयर का कहना है कि ब्राजील में अमेजन के जंगल में आग लगाने के लिए पर्यावरण से जुड़े एनजीओ को लियोनार्डो ने पैसे दिए हैं।

Brazil president Jair Bolsonaro accuses Leonardo DiCaprio funding destruction of Amazon rainforest
Leonardo DiCaprio - फोटो : social media

दरअसल कुछ वक्त पहले दुनिया का सबसे बड़ा जंगल अमेजन लगातार 17 दिनों से अधिक समय तक जलता रहा था। इस मामले पर  हॉलीवुड अभिनेता और पर्यावरण प्रेमी लियोनार्डो डि कैप्रियो ने तस्वीर शेयर करते हुए चिंता जाहिर की थी।

Brazil president Jair Bolsonaro accuses Leonardo DiCaprio funding destruction of Amazon rainforest
leonardo dicaprio

लियोनार्डो के बाद ही बाकी विदेशी सेलेब्स के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए थे। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, गिगी हदीद सहित कई सेलेब्स के नाम शामिल थे। इस आग को लेकर हर कोई चिंतित था क्योंकि दुनिया को 20% ऑक्सीजन अमेजन से ही मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brazil president Jair Bolsonaro accuses Leonardo DiCaprio funding destruction of Amazon rainforest
'ऑस्कर' को ही भूले लियोनार्डो

हालांकि ये पूरा मामला एक बार फिर सुर्खियो में है क्योंकि अब ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो का दावा हैं कि जिस व्यक्ति ने जलवायु परिवर्तन के बारे में बहस शुरू की है, वहीं अमेजन में आग के लिए आंशिक रूप से जिम्मेदार है। द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अपने बयान के लिए जेयर ने कोई भी सबूत पेश नहीं किया है। 

विज्ञापन
Brazil president Jair Bolsonaro accuses Leonardo DiCaprio funding destruction of Amazon rainforest
leonardo di caprio - फोटो : अमर उजाला

वहीं इस पूरे मामले पर लियोनार्डो डि कैप्रियो द्वारा दिए गए एक बयान में कहा गया है कि, 'उनके ग्रुप ने जांचकर्ताओं द्वारा जांच की जा रही दो एनजीओ में से किसी को भी पैसे नहीं दिए है। हमारे पर्यावरण का भविष्य दांव पर है और मुझे उनकी रक्षा करने वाले एनजीओ के साथ खड़े होने पर गर्व है।' गौरतलब है कि हाल ही में लियोनार्डो ने दिल्ली की खराब हवा को लेकर भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed