हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) इन दिनों भारतीय फैंस की तरफ से आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। वजह है उनकी एक तस्वीर। दरअसल सेलेना ने हाल ही में एक फोटोशूट कराया है। सेलेना का ये नया फोटोशूट लाइब्रेरी में हुआ है और किताबों पर चढ़कर।
इस सुपरस्टार सिंगर ने किताबों पर खड़े होकर दिया पोज, यूजर बोले- 'विद्या माता का श्राप लगेगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे ही सेलेना गोमेज की ये तस्वीरें भारतीय फैंस ने देखी, सिंगर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- हे भगवान इसने सरस्वती पर पैर रखा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- हमारे यहां इनकी पूजा की जाती है।
🍺Bahen book ko pav nahi lagate paap lagta hai sorry bol...
Paap lagega paap🙈🙈
— Pingu (@micks2228) November 28, 2019
विद्या माता का श्राप लगेगा तुम्हे!
— छलिया (@Chaliya_Re) November 28, 2019
बता दें हाल ही में पॉप सिंगर सेलेना गोमेज बॉडी शेमिंग पर बात करती नजर आईं थीं। 'गिविंग बैक जेनेरेशन' के एक एपिसोड में सेलेना ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके वजन को लेकर की गई लोगों की टिप्पणियों ने किस तरह से उनकी मानसिक स्थिति और उनके स्वास्थ्य को प्रभावित किया था। उन्होंने बताया था कि वजन बढ़ने की वजह से उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। लोग उनके बढ़े हुए वजन का मजाक उड़ाते थे।
गोमेज को डिज्नी शो 'विजर्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस' से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में प्रसिद्धि मिली थी। उनके 'कम एंड गेट इट', 'द हार्ट वॉन्ट्स वॉट इट वॉन्ट्स', 'बेड लायर', 'वुल्फ' और 'बैक टू यू' जैसे गाने फैंस के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं। बता दें कि सेलेना की नई एल्बम लगभग पांच साल बाद रिलीज होने जा रही है।