VIDEO: ब्रिटनी स्पीयर्स ने ब्वॉयफ्रेंड सैम असगरी से की सगाई, 55 घंटे में तोड़ दी थी पिछली शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरी शादी करेंगी ब्रिटनी
ब्रिटनी की ये पहली शादी नहीं है। इससे पहले वो रैपर केविन फेडरलिन से शादी कर चुकी हैं, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। इसके बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद ब्रिटनी ने अमेरिकी एक्टर और कॉमेडियन जेसन अलेक्जेंडर से शादी की थी। ब्रिटनी की ये शादी रिकॉर्ड 55 घंटे में ही टूट गई थी। अब उनका नाम सैम असगरी के साथ जुड़ा है। देखना होगा दिलचस्प होगा कि ब्रिटनी स्पीयर्स उनसे शादी करती हैं या फिर ये रिश्ता सगाई तक ही रहेगा।
कौन हैं सैम असगरी
27 साल के सैम असगरी का जन्म ईरान में हुआ था। वो ईरानी मूल के अमेरिकी पर्सनल ट्रेनर हैं। वो एक एक्टर भी हैं। 12 साल की उम्र में असगरी ईरान छोड़कर लॉस एजेंलिस चले आए थे। फोर्ब्स को दिए एक इंटरव्यू में असगरी ने बताया था कि जब वो अमेरिका आए थे तो उन्हें अंग्रेजी भी नहीं आती थी। ये उनके लिए एक कल्चरल शॉक जैसा था, जहां उन्हें एकदम अलग अंग्रेजी बोलनी थी।
एक बुरे दौर से लड़ रही हैं ब्रिटनी
अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी ने बेशक अपने तीसरे रिश्ते का ऐलान कर दिया है लेकिन वो साल 2008 से एक बुरे दौर से लड़ रही हैं। ब्रिटनी का करियर और वित्तीय हालात अब लीगल गार्डियन के हाथों में है। 2008 से अपने खराब मानसिक स्वास्थ्य के कारण एक संरक्षक के रूप में की जाने वाली व्यवस्था के तहत वो कानूनी गार्डियन के हाथों में हैं। अदालत के आदेश के मुताबिक उनके पिता को उसकी संपत्ति और उसके जीवन के अन्य पहलुओं पर नियंत्रण दिया गया है।