फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Cannes: आखिर क्या है कान फिल्म फेस्टिवल, कब शुरू हुआ और क्या है इसका इतिहास, जानिए पूरी डिटेल

Fri, 16 May 2025 04:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 16 May 2025 04:27 PM IST
सार

Cannes Film Festival 2025: विश्व सिनेमा का सबसे बड़ा उत्सव कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival), को कब और क्यों मनाया जाता है। आइए जानते है इस खबर में पूरी डिटेल... 
 

विज्ञापन
Cannes Film Festival 2025 Know History Starting Year Why Chosen France City All Details Here
Cannes - फोटो : X
दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह 'कान फिल्म फेस्टिवल' है। कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हर साल फ्रांस के कान में किया जाता है। प्रतिष्ठित 78वां कान फिल्म महोत्सव 13 मई से 24 मई तक आयोजित किया जा रहा है। यह फेस्टिवल पूरे 12 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुछ ग्रैंड फिल्म स्क्रीनिंग की जाएगी।

 
Cannes Film Festival 2025 Know History Starting Year Why Chosen France City All Details Here
Cannes - फोटो : X
किसने शुरू किया और क्यों? 
कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत फ्रांस सरकार और फ्रांसीसी सिनेमा उद्योग ने मिलकर की थी। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व सिनेमा को बढ़ावा देना, नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और विभिन्न देशों की संस्कृतियों को फिल्मों के माध्यम से एक-दूसरे के करीब लाना था। उस समय, इटली में वेनिस फिल्म फेस्टिवल बहुत लोकप्रिय था, लेकिन फ्रांस ने एक ऐसा समारोह शुरू करना चाहा, जो कला और स्वतंत्र सिनेमा को प्राथमिकता दे। इस तरह, कान फिल्म फेस्टिवल की नींव रखी गई।
 
Cannes Film Festival 2025 Know History Starting Year Why Chosen France City All Details Here
Cannes - फोटो : X
कहां होता है
कान फिल्म फेस्टिवल न केवल सिनेमा का उत्सव है, बल्कि यह कला, संस्कृति और रचनात्मकता का एक अनूठा संगम है, जो हर साल दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करता है। Cannes, हर साल फ्रांस के खूबसूरत शहर कान में आयोजित किया जाता है। यह फेस्टिवल फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं, निर्देशकों और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां नई और रचनात्मक फिल्मों को प्रदर्शित किया जाता है। 

यह भी पढ़ें: Rani Chatterjee: 'जेठानी' की शूटिंग शुरू, पहली बार रानी चटर्जी के साथ बतौर हीरो नजर आएगा यह भोजपुरी स्टार


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes Film Festival 2025 Know History Starting Year Why Chosen France City All Details Here
Cannes - फोटो : X
कब हुआ शुरू - कान फिल्म फेस्टिवल? 
कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत साल 1946 से हुई थी। पहला समारोह 20 सितंबर से 5 अक्टूबर 1946 तक आयोजित किया गया था। हालांकि, इसे 1939 में शुरू करने की योजना थी, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: VVAN Release Date: 'जंगल भी फुसफुसाता है', सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की 'वीवन' की रिलीज डेट आई सामने
विज्ञापन
Cannes Film Festival 2025 Know History Starting Year Why Chosen France City All Details Here
Cannes - फोटो : X
हर साल कान में होता है यह भव्य फिल्म फेस्टिवल?
कान फिल्म फेस्टिवल हर साल मई महीने में आयोजित किया जाता है, जो लगभग 10-12 दिनों तक चलता है। इसका उद्देश्य नई फिल्मों को दुनिया के सामने लाना। फेस्टिवल में विश्व भर की बेहतरीन फिल्में दिखाई जाती हैं, जिनमें से कई को पुरस्कार मिलते हैं, जैसे "पाम डी'ओर" (Palme d'Or), जो सबसे बड़ा पुरस्कार है। एक तरह से कहा जाए तो सिनेमा की कला को सम्मान देना और समारोह में रचनात्मकता, कहानी कहने की कला और सिनेमाई तकनीकों को बढ़ावा देना होता है।

यह भी पढ़ें: Vibe Song: गुरु रंधावा का नया गाना 'VIBE' रिलीज, शनाया और मोंटाना ने किया हिप-हॉप


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed