{"_id":"66b78e56d4039be2b700665b","slug":"deadpool-and-wolverine-box-office-collection-day-16-hugh-jackman-ryan-reynolds-shawn-levy-2024-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deadpool & Wolverine BO Collection: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के कलेक्शन में आया उछाल, 16वें दिन बटोरे इतने करोड़","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Deadpool & Wolverine BO Collection: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के कलेक्शन में आया उछाल, 16वें दिन बटोरे इतने करोड़
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का जलवा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब भी कायम है। कामकाज वाले दिनों की वजह से यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ रही थी, लेकिन सप्ताहांत आते ही शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार कलेक्शन किए हैं। आइए जानते हैं कि 16वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ बटोरे हैं।
2 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारत में कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। कमाई के मामले में यह फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 7, फास्ट 10 और मिशन इम्पॉसिबल 7 को पीछे छोड़ चुकी है। वहीं, यह फिल्म मार्वल की डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस और ओपनेहाइमर को पछाड़ने से महज कुछ कदम की दूरी पर है। दोनों फिल्मों ने भारतीय टिकट खिड़की पर क्रमशः 131.14 करोड़ और 131.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
3 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : सोशल मीडिया
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने पहले सप्ताह में सभी भाषाओं को मिलाकर 89.9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे सप्ताह में फिल्म ने 27.9 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। तीसरे सप्ताहांत में भी यह फिल्म अच्छी कमाई करती नजर आ रही है। 15वें दिन फिल्म ने दो करोड़ तीन लाख रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 16वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 54 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 122.37 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में मार्वल फिल्मों की हमेशा से ही मजबूत पकड़ रही है और नवीनतम रिलीज फिल्म ने भी इस रिवाज को कायम रखा है। बड़ी संख्या में इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 150 करोड़ आंकड़े को छू जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है। फिल्म में रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी ने लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।