फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसा: मशहूर हॉलीवुड कलाकार ने साझा किया दर्दनाक वीडियो, कहा- 'ट्रंप और मोदी...'

Thu, 27 Feb 2020 12:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 27 Feb 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi Violence John Cusack reaction on this Violence with a video
John Cusack, Delhi Violence - फोटो : amar ujala

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हाल ही में हुई हिंसा ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया। नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर भड़की हिंसा ने अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में उपद्रवियों ने पत्थरबाजी और आगजनी की है। इस घटना की फिल्मी सितारे ने काफी आलोचना की। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दिल्ली में हुई इस हिंस्सा पर गुस्सा जाहिर किया है। इस बीच हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैक क्यूसेक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Delhi Violence John Cusack reaction on this Violence with a video
john cusack - फोटो : social media

जैक क्यूसेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली हिंसा से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में भीड़ एक शख्स को बुरी तरह से पीटती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए जैक क्यूसेक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह फासीवाद है... दिल्ली जल रही है। अपमान करने और आतंक फैलाने के अलावा कोई और मकसद नहीं है। देखें भारत में क्या हो रहा है।' 

Delhi Violence John Cusack reaction on this Violence with a video
लोगों से मिलते हुए अजित डोभाल - फोटो : अमर उजाला

जैक क्यूसेक के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के बाद स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल बुधवार को मोर्चा संभाल लिया। पीएम मोदी ने हिंसा पर समीक्षा बैठक के बाद डोभाल को हालात संभालने की जिम्मेदारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की और दोपहर में कुछ हिंसा ग्रस्त इलाकों में स्थिति का जायजा लिया। बुधवार दोपहर दिल्ली के मौजपुर इलाके की ओर गाड़ियों का काफिला बढ़ता दिखा। इनमें एक गाड़ी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Violence John Cusack reaction on this Violence with a video
लोगों से मिलते हुए अजित डोभाल - फोटो : अमर उजाला

मौजपुर पहुंचकर डोभाल कार से उतरे और वहां मौजूद लोगों की तरफ बढ़कर अपनापन दिखाते हुए बातें करने लगे। वे उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने आए थे। इस दौरान उन्होंने इलाके के लोगों से हाथ मिलाया, कंधे पर हाथ रखा और तसल्लीपूर्वक उनका दुख-दर्द सुना। उन्होंने कहा कि जो हो गया, वह हो गया। अब कुछ नहीं होगा। इंशाअल्लाह हालात जल्द ही ठीक होंगे। डोभाल को देखकर कुछ स्थानों पर ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ तो कई जगह ‘हाय-हाय’ के नारे लगे। स्थानीय लोगों ने एनएसए से दिल्ली पुलिस की शिकायत की। वे जहां-जहां गए, वहां-वहां लोगों में विश्वास बढ़ता दिखा। उन्होंने लोगों से कहा कि दिल्ली पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। उन्होंने मौजपुर, करावल नगर, घोंडा, जाफराबाद और चांद बाग का दौरा किया।

विज्ञापन
Delhi Violence John Cusack reaction on this Violence with a video
अजित डोभाल - फोटो : अमर उजाला

डोभाल ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद वहां स्थिति को शांत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका वही रूप उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में दिखा। उनका काफिला सबसे पहले जाफराबाद और फिर मौजपुर पहुंचा। यहां वे स्थानीय लोगों से मिले और उनसे हाथ मिलाया। 15 से 20 मिनट उन्होंने लोगों से वार्ता की और कहा कि पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। जल्द ही हालात सामान्य हो जाएंगे। किसी को डरने की जरूरत नहीं। इसके बाद वह कई इलाकों से घूमते हुए घोंडा पहुंचे। यहां भी उन्होंने लोगों से बात की। उनके कंधे पर हाथ रखा और तसल्ली दी। यहां पर एक छात्रा ने उनसे कहा कि वह न रात को सो पा रही है और न ही पढ़ पा रही है। डर लगा रहता है। लोग दुकानों व घरों को जला रहे हैं। अजीत डोभाल ने उससे कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार काम कर रही है। जल्द ही शांति होगी।

पढ़ें: दिल्ली हिंसा पर भड़का बॉलीवुड, जावेद अख्तर से अनुपम खेर तक ने दी प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed