फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Doctor Strange 2: 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' के वर्ल्ड प्रीमियर में दिखा सितारों का जलवा, रिलीज से पहले ही ट्विटर पर छाई फिल्म

Tue, 03 May 2022 04:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 03 May 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
Doctor Strange In The Multiverse Of Madness stars Benedict Cumberbatch Elizabeth Olsen spotted at the world premiere of the film
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' स्टार कास्ट - फोटो : social media

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का आखिरकार आज यानी 3 मई को हॉलीवुड में प्रीमियर हो गया। जहां बेनेडिक्ट कंबरबैच स्टारर 'फ्लिक' को लेकर भी काफी चर्चा हो रही थी। मार्वल यूनिवर्स के सारे फैंस उस समय अचंभित रह गए, जब उन्होंने हॉलीवुड स्टार्स को लॉस एंजिल्स में हुए इस फिल्म के प्रीमियर में भाग लेते हुए देखा। बेनेडिक्ट कंबरबैच से लेकर एलिजाबेथ ओल्सन तक फिल्म के सितारों ने अपने फैशन से इस इवेंट के रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरे। वर्ल्ड प्रीमियर समाप्त होने के तुरंत बाद, नई मार्वल फिल्म पर दर्शकों के रिएक्शन्स भी आने लगे हैं। बता दें कि 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' भारत में 6 मई को रिलीज होने वाली है।

Doctor Strange In The Multiverse Of Madness stars Benedict Cumberbatch Elizabeth Olsen spotted at the world premiere of the film
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डॉक्टर स्ट्रेंज 2 के बेनेडिक्ट, एलिजाबेथ का लुक  
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के रिलीज होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। डॉल्बी थिएटर में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान, लीड अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच और एलिजाबेथ ओल्सन ने रेड कार्पेट पर चलते हुए सभी को प्रभावित किया। जहां बेनेडिक्ट ने ग्रे कलर का सूट पहना था, वहीं एलिजाबेथ ब्लैक कलर के पैंटसूट में काफी हॉट लग रही थीं। उनके साथ पूरी स्टार कास्ट कार्पेट पर गजब ढा रही थी।  

Doctor Strange In The Multiverse Of Madness stars Benedict Cumberbatch Elizabeth Olsen spotted at the world premiere of the film
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के लिए पहला रिएक्शन
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के वर्ल्ड प्रीमियर के खत्म होने के बाद, कई आलोचकों ने फिल्म के लिए अपनी पहली प्रतिक्रिया ट्विटर पर साझा की है। जहां कुछ ने निर्देशक सैम रैमी को उनकी इस 'इमेजिनेटिव क्रिएशन' के लिए सराहा, वहीं अन्य ने बेनेडिक्ट कंबरबैच के अभिनय की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Strange In The Multiverse Of Madness stars Benedict Cumberbatch Elizabeth Olsen spotted at the world premiere of the film
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऐसी होगी फिल्म की कहानी 
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस', मार्वल स्टूडियोज साल 2016 की फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज' का दूसरा पार्ट है। भारत के सिनेमाघरों में फिल्म 6 मई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। आगामी फिल्म सैम राइमी द्वारा निर्देशित है। फिल्म वहां से शुरू होती , जहां से स्टीफन स्ट्रेंज ने 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में मल्टीवर्स का दरवाजा खोल दिया था। 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में, स्ट्रेंज को पुराने और नए साथियों के साथ टीम बनाते हुए देखा जाएगा क्योंकि वह एक फिल्म में एक नए विलेन का सामना करने के लिए मल्टीवर्स में एंट्री लेने वाला है। बेनेडिक्ट और एलिजाबेथ ऑलसेन के अलावा, फिल्म में चिवेटेल एजिोफोर, बेनेडिक्ट वोंग, जोचीतल गोमेज, माइकल स्टोलबर्ग और राशेल मैकएडम्स भी हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed