मेट गाला, जिसे साल की सबसे बड़ी फैशन नाइट भी कहा जाता है जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इवेंट आज यानी 2 मई को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया जाएगा। इसमें कई मशहूर हस्तियां रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी। यह भव्य समारोह भारत में रात 3 बजे से देखा जा सकेगा। सभी मेट गाला प्रेमी इस बार की थीम 'इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन' के अनुसार सजे सेलेब्स को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। पिछले कई सालों से मशहूर सेलेब्स लोगों को अपने लुक्स से कभी प्रभावित करते हैं, तो कभी अचंभित कर देते हैं। अब देखना यह होगा कि इस साल यह सेलेब्स क्या कमाल करते हैं। मेट गाला के बज को देखते हुए आज हमने इस आर्टिकल में आपके लिए पिछले मेट गाला इवेंट्स के सबसे विचित्र लुक्स निकाले हैं, जिसको सभी ने चौंका दिया था।
Met Gala 2022: मशहूर सेलेब्स ने मेट गाला में ऐसे उड़ाई फैशन की धज्जियां, तस्वीरें देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किम कार्दशियन
इस लिस्ट में सबसे ऊपर हॉलीवुड फैशन आइकॉन किम कार्दशियन हैं। वैसे तो किम अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं, लेकिन उनका 2021 का मेट गाला लुक देख सभी के होश उड़ गए थे। मेट गाला 2021 में किम कार्दशियन ने काले रंग के कपड़े पहने थे, जिससे उनका पूरा शरीर ढका हुआ था। उन कपड़ों से उनका चेहरा तक ढका हुआ था, जिसमें उनकी आंखें भी नहीं दिख रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा
साल 2019 में भारतीय स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला में शिरकत की थी। इस इवेंट में उनके द्वारा पहने गए गाउन का खूब मजाक उड़ाया गया था। उनका यह लुक देखकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स वायरल हुए थे। कुछ लोगों ने तो इतना तक कह दिया कि वह साल 1990 आई फैंटेसी फिल्म 'एडवर्ड सिजरहैंड्स' की याद दिला रही हैं।
किम पेट्रास
पिछले साल 2021 में किम पेट्रास ने खुद को एक घोड़े के रूप में इस इवेंट में प्रस्तुत किया था। उस लुक को जिसने भी देखा उसकी हंसी नहीं रुकी थी। वह बिल्कुल एक घोड़े की तरह ही दिख रही थीं।
केटी पैरी
मेट गाला में कैटी पेरी के क्लासिक झूमर आउटफिट को कोई कैसे भूल सकता है। सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेस को लेकर खूब मीम्स बनाए गए थे। उनकी ड्रेस में हकीकत में बल्ब जल रहे थे, जिसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही थी।