Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Hollywood
›
Doctor Strange in the Multiverse of Madness Starrer Benedict Cumberbatch India's Connection want to meet first Indian superhero
{"_id":"626fc92037d66537ec6f32ef","slug":"doctor-strange-in-the-multiverse-of-madness-starrer-benedict-cumberbatch-india-s-connection-want-to-meet-first-indian-superhero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Doctor Strange 2: भारत की संस्कृति से प्रभावित हैं डॉक्टर स्ट्रेंज, कहा- 'एमसीयू के लिए ये बॉलीवुड अभिनेता हैं परफेक्ट'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Doctor Strange 2: भारत की संस्कृति से प्रभावित हैं डॉक्टर स्ट्रेंज, कहा- 'एमसीयू के लिए ये बॉलीवुड अभिनेता हैं परफेक्ट'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Mon, 02 May 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डॉ. स्ट्रेंज के नए पोस्टर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड अभिनेता बेनेडिक्ट कंबरबैच की 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। भारत में फिल्म के क्रेज को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अगले चार दिनों में और 10 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी। जिसके बाद 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' के एडवांस बुकिंग का कुल कलेक्शन 30 करोड़ तक पहुंच जाएगा। बता दें कि केवल भारतीय ही डॉक्टर स्ट्रेंज के मुरीद नहीं हैं, बल्कि बेनेडिक्ट कंबरबैच भी भारत के दिवाने हैं।
2 of 4
Doctor Strange in the Multiverse of Madness
- फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, बेनेडिक्ट कंबरबैच का भारत के साथ पुराना कनेक्शन है। दरअसल डॉक्टर स्ट्रेंज का किरदार निभा रहे हॉलीवुड अभिनेता बेनेडिक्ट अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद छह महीने के लिए एक तिब्बती मठ में अंग्रेजी पढ़ाने के लिए डार्जिलिंग आए थे। भारत में बिताए इस समय को याद करते हुए बेनेडिक्ट ने कहा, "मैं आपके देश से प्यार करता हूं, मैं आपकी संस्कृति और संस्कृतियों से प्यार करता हूं।"
3 of 4
डॉ. स्ट्रेंज के नए पोस्टर
- फोटो : social media
बता दें कि यह बात कंबरबैच ने अपनी आने वाली फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के लिए वर्चुअल राउंडटेबल इंटरव्यू में पीटीआई से कही। अभिनेता ने बताया कि "मुझे अच्छा लगेगा यदि मेरे पास भारत आने का बहाना हो और तब ज्यादा खुशी होगी जब मुझे भारत के पहले सुपरहीरो से बातचीत करने का मौका मिलेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान जब अभिनेता से पूछा गया कि उनके हिसाब से बॉलीवुड का कौन-सा एक्टर एमसीयू का हिस्सा बन सकता है, तब उन्होंने ऋतिक और शाहरुख में से शाहरुख को चुना। इसके अलावा भारत में डॉक्टर स्ट्रेंज के क्रेज को देखते हुए अभिनेता ने भारत में मौजूद अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन मैं कुछ भी हल्के में नहीं ले रहा हूं। हमने इसे बनाते वक्त इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि यह अन्य फिल्मों से बेहतर हो। हम इसे विश्व स्तर पर सफल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।