फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Doctor Strange 2: 'अवतार-2' के दम पर 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' ने तोड़ा 'स्पाइडर-मैन' का रिकॉर्ड, चीन में खड़ा हुआ नया विवाद

Mon, 02 May 2022 04:07 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 02 May 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
Doctor Strange 2 Box Office Collection: Film earns 20 crore in advance booking in India, get benefit of avatar 2 trailer
अवतार 2, डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : social media

मार्वल की आने वाली फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बेनेडिक्ट कंबरबैच और एलिजाबेथ ओल्सन-स्टारर फिल्म ने केवल एडवांस बुकिंग में ही 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब इस फिल्म के रिलीज होने में केवल चार दिन का समय बचा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म केवल एडवांस बुकिंग से ही 30 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी। 

Doctor Strange 2 Box Office Collection: Film earns 20 crore in advance booking in India, get benefit of avatar 2 trailer
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्या एवेंजर्स को पछाड़ा पाएगी डॉक्टर स्ट्रेंज?
वैसे तो 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' ने एडवांस बुकिंग के मामले में 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को पछाड़ दिया है। लेकिन डॉक्टर स्ट्रेंज, स्पाइडर-मैन या एवेंजर्स की सीरीज की जितनी लोकप्रिय नहीं हैं। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' के साथ ही 'अवतार-2' के ट्रेलर को लॉन्च करने के निर्णय ने बेनेडिक्ट कंबरबैच की फिल्म को फायदा पहुंचाया है। हालांकि इंडस्ट्री के विशेषज्ञ अब भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं कि डॉक्टर स्ट्रेंज 2 अपने पहले दिन एवेंजर्स की सीरीज की कमाई के आंकड़े को पार कर पाएगी। 

Doctor Strange 2 Box Office Collection: Film earns 20 crore in advance booking in India, get benefit of avatar 2 trailer
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चीन में विवाद
मार्वल के बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' के एक दृश्य ने चीन में एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, बेनेडिक्ट कंबरबैच और एलिजाबेथ ओल्सन स्टारर फिल्म के शुरुआती दृश्य पर चीन के स्थानीय लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस दृश्य में 'द एपोच टाइम्स', एक अंतरराष्ट्रीय मल्टी-लैंग्वेज न्यूजपेपर और मीडिया कंपनी को दिखया गया है, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का विरोधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Strange 2 Box Office Collection: Film earns 20 crore in advance booking in India, get benefit of avatar 2 trailer
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चीन में बैन हो चुकी हैं ये मार्वल फिल्में
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस को मध्य पूर्वी देशों में समलैंगिक चरित्र के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं अब इसके चीन में भी बैन होने की बात हो रही है। बता दें कि चीन ने इससे पहले भी कई फिल्मों को रिलीज़ की मंजूरी नहीं दी है, जिसमें इटरनल, शांग-ची, ब्लैक विडो और स्पाइडर-मैन: नो वे होम जैसे नाम शामिल हैं। यानी 2019 की एवेंजर्स: एंडगेम के बाद से चीन में कोई मार्वल फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed