फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Met Gala 2022: दो साल बाद होने जा रहा है 'मेट गाला 2022', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फैशन का सबसे बड़ा इवेंट

Mon, 02 May 2022 02:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 02 May 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
Met gala 2022 know everything about it when and where to watch theme guest list
मेट गाला - फोटो : मेट गाला

आज फैशन की सबसे बड़ी रात मानी जाने वाली 'मेट गाला नाइट' का आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि कोविड-19 की वजह साल 2020 में इसका आयोजन नहीं किया गया था। हालांकि 2021 में इस कार्यक्रम को एक बार पोस्टपोन करने के बाद, सितंबर में छोटा-सा आयोजन किया गया था। यानी 2022 में दो साल बाद 'मेट गाला' का कार्यक्रम परंपरागत तरीके से होने जा रहा है। 2 मई को आयोजित होने वाले इस प्रोग्राम में बड़े-बड़े सेलेब्स रेड कार्पेट पर वापसी करेंगे। दो साल बाद होने वाले इस इवेंट में हर चीज खास होने वाली। 

Met gala 2022 know everything about it when and where to watch theme guest list
मेट गाला - फोटो : मेट गाला

क्या है मेट गाला इवेंट?
मेट गाला को कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट बेनिफिट या मेट बॉल के नाम से भी जाना जाता है। यह इवेंट हर साल स्प्रिंग की शुरुआत में न्यूयॉर्क में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाता है। इस इवेंट की खास बात यह है कि यह एक चैरिटी इवेंट होता है। फैशन इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट में सभी लोग एक सेट की गई थीम के अनुसार तैयार हो कर आते हैं। इवेंट में शामिल होने वाले सभी सेलेब्स बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर्स की ड्रेसिस पहने नजर आते हैं। मेट गाला सेलेब्स और फैशन डिजाइनर्स की क्रिएटिविटी का स्वागत करता है, जो अपने अनूठे पहनावे से रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते हैं।

Met gala 2022 know everything about it when and where to watch theme guest list
मेट गाला - फोटो : मेट गाला

यह होंगे इस साल के होस्ट
दो साल बाद लौटे इस इवेंट को इस साल रेजिना किंग, पावर कपल ब्लेक लाइवली, रयान रेनॉल्ड्स और लिन-मैनुअल मिरांडा होस्ट करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Met gala 2022 know everything about it when and where to watch theme guest list
मेट गाला - फोटो : मेट गाला

मेट गाला की थीम
साल 2022 की मेट गाला थीम 'इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन' है, वहीं इसका ड्रेस कोड 'गिल्डेड ग्लैमर एंड व्हाइट टाई' है। इस बार की थीम ऐसे फैशन पर केंद्रित है, जो सबके इस्तेमाल में आ सके। इस बार का यह फैशन शो ऐसे डिजाइनर्स के कपड़ो को प्रदर्शित करेगा, जिन्होंने अमेरिकी डिजाइन वर्ल्ड में एडवान्समेंट लाया है। थीम के अनुसार, सारे सेलेब्स पुराने जमाने के ड्रेस कोड में नजर आ सकते हैं, जो 19वीं शताब्दी के अंतिम दशकों में अमेरिकी फैशन पर सबका ध्यान केंद्रित करेगा।  

विज्ञापन
Met gala 2022 know everything about it when and where to watch theme guest list
मेट गाला - फोटो : मेट गाला

कब और कहां देख सकेंगे मेट गाला
मेट गाला का कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा और Vogue.com पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म- इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर भी देखा जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed