सब्सक्राइब करें

बेगानी शादी में मिया खलीफा दीवानी, किसान आंदोलन पर किया ट्वीट: अन्नदाताओं को मारना बंद करो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 03 Feb 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Mia Khalifa Farmer Protest Tweet: Ex Porn Star Mia Khalifa extends support to protesting farmers in India
मिया खलीफा - फोटो : Social media

भारत में हो रहा किसान प्रदर्शन अब विदेश तक पहुंच चुका है। कई हॉलीवुड हस्तियों ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद इसने और भी जोर पकड़ लिया है। अब पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा भी  किसानों के समर्थन में उतर आई हैं।


 

 

Trending Videos
Mia Khalifa Farmer Protest Tweet: Ex Porn Star Mia Khalifa extends support to protesting farmers in India
मिया खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में दिल्ली किनारे कई बॉर्डर पर हुए किसानों के प्रदर्शन के बारे में ट्ववीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने मानवाधिकारों की बात की है। उन्होंने लिखा है कि मानवाधिकार उल्लंघन में ये सब क्या हो रहा है? नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया गया है। पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा का यह ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mia Khalifa Farmer Protest Tweet: Ex Porn Star Mia Khalifa extends support to protesting farmers in India
मिया खलीफा - फोटो : Social media

मिया खलीफा ने इसके बाद भी एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि मैं किसानों के साथ खड़ी हूं। मिया खलीफा ने अपने ट्वीट के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथों में एक पोस्टर है, जिसमें लिखा है, 'किसानों को मारना बंद करो।' उनके इस ट्वीट पर काफी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। इससे पहले मंगलवार रात को रिहाना ने किसान आंदोलन से जुड़ी एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया था, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं।' 

Mia Khalifa Farmer Protest Tweet: Ex Porn Star Mia Khalifa extends support to protesting farmers in India
मिया खलीफा - फोटो : Social media

बता दें कि मिया वेब कैमरा मॉडल और पूर्व एडल्ट स्टार हैं। अक्टूबर 2014 में उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था। दो महीनों में हब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्टार बन गईं। उनके करियर की पसंद को लेकर मध्य पूर्व देशों में विवाद का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से एक वीडियो के लिए जिसमें उन्होंने हिजाब पहने हुए वीडियोज बनाए थे।

विज्ञापन
Mia Khalifa Farmer Protest Tweet: Ex Porn Star Mia Khalifa extends support to protesting farmers in India
मिया खलीफा - फोटो : Social media

मिया कई बार अपनी हरकतों को लेकर चर्चा और विवादों में रही हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वे अपने नए ताजा वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही अब देश दुनिया में होने वाले मुद्दों पर बोलती नजर आ रही हैं। किसानों के समर्थन में खड़े होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर समर्थन मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed