{"_id":"6033a269ec99de5c8e650ab2","slug":"former-model-reveals-woody-allen-seduced-her-when-she-was-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वुडी एलन ने 16 साल की उम्र में बहकाया था', पूर्व मॉडल क्रिस्टीना एंजेलबर्ट का खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'वुडी एलन ने 16 साल की उम्र में बहकाया था', पूर्व मॉडल क्रिस्टीना एंजेलबर्ट का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिस्टीना एंजेलबर्ट ने बताया कि वह 16 साल की उम्र में पहली बार वुडी एलन से न्यूयॉर्क के एक रेस्तरां में मिली थी। उन्होंने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि उस वक्त वह हरे रंग की आंखों के साथ एक हाई स्कूल की छात्रा थी। तब मुझे मॉडलिंग करना मेरा सपना था। जबकि वुडी एलन 41 साल के थे। मुलाकात से पहले ही उनकी फिल्म 'स्लीपर' हिट हो चुकी थी। इसके साथ ही जल्द ही उनकी दो सबसे बड़ी फिल्में 'एनी हॉल' और 'मैनहट्टन' रिलीज होने वाली थी।
2 of 5
वुडी एलन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर वुडी एलन ने कहा है कि नई डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला के निर्माताओं को 'सच्चाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी'। उन्होंने परियोजना को झूठ के साथ काम करने वाली हैचेट बताया। इस सीरिज को निर्देशक एमी ज़ीरिंग और किर्बी डिक द्वारा बनाया गया है।
3 of 5
वुडी एलन-डायलन फैरो
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब वुडी पर आरोप लग रहे हैं, इससे पहले साल 2014 में फिल्मकार एलन और मिया फैरो द्वारा गोद ली गई पुत्री डायलन फैरो ने एलन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर उनके खिलाफ आवाज उठाई। जिसके बाद न्यूयॉर्क टाइम्स के एक कॉलम में 78 वर्षीय एलन ने लिखा है कि 1992 में अपनी गोद ली हुई बेटी डायलन का उन्होंने कभी शारीरिक शोषण नहीं किया है। एक दिन वह जरूर समझेगी कि उसने प्यार करने वाले पिता को धोखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ग्रेटा गेर्विंग
- फोटो : सोशल मीडिया
यही नहीं एलन के साथ काम कर चुके कुछ अन्य कलाकारों ने भी उनके खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। 'टू रोम विद लव' में एलन के साथ काम कर चुकीं और 'लेडी बर्ड' की लेखिका और निर्देशक ग्रेटा गेर्विंग का भी कहना था कि, अगर उन्हें यह पता होता तो वह उनके (वुडी एलन के) साथ काम नहीं करतीं।
विज्ञापन
5 of 5
वुडी एलन
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे कहा कि उन्होंने साथ दोबारा काम नहीं किया और भविष्य में भी उनके साथ कभी काम नहीं करेंगी। इसके अलावा एलन की 'ए रेनी डे इन न्यूयार्क' में मुख्य कलाकार टिमोदी कैलामेट ने भी अपने बयान में कहा था कि, वह इस फिल्म का पूरा वेतन टाइम इज अप, न्यूयार्क स्थित एलजीबीटी केन्द्र और यौन अपराध निरोधक संगठन आरएआईएनएन को दान कर देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।