हिंदू धर्म में केवल भारत के ही नहीं बल्कि सात समुंदर पार के विदेशी लोग भी गहरी आस्था रखते हैं। हाल ही में विल स्मिथ के भारत दौरे पर उनका हिंदू धर्म से जुड़ाव देखने को मिला। अभिनेता इस्कॉन मंदिर में पूजा करते नजर आए साथ ही उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सतगुरु से भी मुलाकात की। एक्टर के हिंदू धर्म में इतनी आस्था देखकर उनके भारतीय फैंस काफी खुश हैं, लेकिन केवल विल स्मिथ ही नहीं हैं, जिन्हें यह धर्म इतना पसंद है। हॉलीवुड में कई ऐसे बड़े सितारें हैं जो हिंदू धर्म में पूरा विश्वास रखते हैं।
Hollywood: 'आयरन मैन' से लेकर 'एक्स-मैन' तक हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखते हैं ये हॉलीवुड सुपरस्टार्स, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूलिया रॉबर्ट्स हॉलीवुड का एक जाना पहचाना नाम हैं। जूलिया भी विल स्मिथ की तरह ही हिंदू धर्म को मानती हैं। अपनी फिल्म 'ईट, प्रे, लव' की शूटिंग के लिए जब वह भारत आईं तो उन्हें हिंदू धर्म के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला। बताया जाता है कि बजरंगबली की फोटो देखकर उन्होंने धर्म परिवर्तन करने का फैसला कर लिया था। जूलिया अब हिंदू धर्म को मानती हैं, साथ ही सभी हिंदू त्योहारों को भी मनाती हैं।
हॉलीवुड सुपरस्टार सिलवेस्टर स्टेलॉन भी हिंदू धर्म में अटूट विश्वास रखते हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, उनके बेटे के निधन होने के बाद उन्हें हर जगह अपने बेटे की मौजूदगी महसूस होती थी। बाद में एक पंडित ने उन्हें पिंड दान करने की सलाह दी। इसके बाद सिलवेस्टर ने परिवार के साथ भारत आकर हरिद्वार में पिंडदान किया। तभी से वह हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखने लगे।
अभिनेता ह्यू जैकमैन को भी हिंदू धर्म बहुत पसंद है। कई बार वह बता चुके हैं कि हिंदू धर्म उन्हें आकर्षित करता है। एक्टर सभी धर्मों को मानने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने उपनिषद और भगवद गीता भी पढ़ी है।
आयरन मैन के नाम से पूरी दुनिया में फेमस रॉबर्ट डाउनी जूनियर हिंदू धर्म के बहुत करीब हैं। वह इस्कॉन के हरे कृष्णा मूवमेंट से जुड़े रहे हैं। रॉबर्ट की योग में काफी दिलचस्पी है और वह इसका अभ्यास भी करते हैं।