फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy birthday Angelina Jolie: एंजेलिना जोली की बेबाक अदाओं से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप, 46 की उम्र में भी ढा रहीं कहर

Fri, 04 Jun 2021 11:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 04 Jun 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday Angelina Jolie Bold And Beautiful Picture Of Angelina
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम

हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा एंजेलिना जोली आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर देश दुनिया के तमाम लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। एंजेलिना ने मां के कहने पर 11 साल की उम्र में ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। आज हम आपको एंजेलिना जोली की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको उनकी उम्र का अंदाजा नहीं होगा।



ब्रैड पिट से तलाक रहा काफी चर्चा
एंजेलिना जॉली बचपन में फनरल डायरेक्टर बनना चाहती थीं। फनरल डायरेक्टर यानी शवों की देखभाल करने वाला व्यक्ति। लेकिन किस्मत ने उनको दुनिया का सबसे बड़ा स्टार बना दिया। उन्होंने तीन शादियां की हैं लेकिन आज वे सिंगल मदर हैं और अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। ब्रैड पिट से उनका तलाक काफी चर्चा में रहा था। हाल ही में कोर्ट ने ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली को बच्चों की ज्वाइंट कस्टडी सौंपी है।

Happy birthday Angelina Jolie Bold And Beautiful Picture Of Angelina
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम

एंजेलिना जोली कामयाबी के उस शिखर पर हैं जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं होता। 1982 में आई फिल्म 'लुकिंग टू गेट आउट' से एंजेलिना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

Happy birthday Angelina Jolie Bold And Beautiful Picture Of Angelina
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम

एंजेलिना जोली का फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी बोल्ड अवतार देखने को मिल जाएगा। वे असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड हैं। एंजेलिना जोली ने अपनी पहली शादी में  काली पैंट और सफेद शर्ट पहनी थी और इस ड्रेस पर उन्होंने अपने होने वाले पति (जॉनी ली मिलर) का नाम खून से लिखा था। उनका ये रूप देखकर सभी हैरान रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Angelina Jolie Bold And Beautiful Picture Of Angelina
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम

एंजेलिना जोली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह एक साल की थीं तभी उनके माता पिता का तलाक हो गया। उनकी मां ने ही उनकी परवरिश की। एंजेलिना जॉली ने तीन शादियां की हैं। ब्रैड पिट से कुछ साल पहले ही उनका तलाक हुआ है। आज एंजेलिना अकेली हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।

विज्ञापन
Happy birthday Angelina Jolie Bold And Beautiful Picture Of Angelina
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम
एंजेलिना जोली ने अपने करियर में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स और अकादमी पुरस्कार जीते हैं। क्या आप जानते हैं एंजेलिना डिप्रेशन का शिकार भी हो चुकी हैं। उन्हें ड्रग्स की लत लग गई थी। हालांकि अब वे इन सब से उबर चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed