हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म हैरी पॉटर सीरीज का हिस्सा रहीं अफशां आजाद ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज साझा की है। हैरी पॉटर फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल चुराने वाली अफशां आजाद बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। उन्होंने बेबी बंप की तस्वीर साझा करते हुए फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है।
मां बनने वाली हैं 'हैरी पॉटर' फेम अफशां आजाद, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए साझा की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफशां आजाद ने हैरी पॉटर फिल्म में पद्मा पाटिल का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका रोल कम ही था लेकिन जितने देर भी अफशां फिल्म में नजर आईं फैंस को उनका किरदार काफी पसंद आया। अब हाल ही में अफशां ने इंस्टाग्राम पर अपने पति नाबिल काजी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को साझा करने के साथ अफशां ने कैप्शन में लिखा, 'सबके लिए एक सीक्रेट का खुलासा कर रही हैं, मैं मां बनने वाली हूं। ये अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट बेबी काजी देने के लिए शुक्रिया अल्लाह। हम दोनों के दिल प्यार से भरे हुए हैं और हम थोड़े नर्वस भी हैं। कृपया अपनी दुआओं में हमें याद रखिएगा'।
अफशां ने बताया कि जुलाई के महीने में वो अपने बच्चे को जन्म देंगी।अफशां आजाद ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो अपने पति के साथ खूबसूरत पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। अपने पहले बच्चे के जन्म का उत्साह भी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।
बता दें कि अफशां आजाद ने हॉलीवुड की सबसे सफल सीरीज में से एक 'हैरी पॉटर' फिल्म में साल 2005 से 2011 तक काम किया था। तमाम शानदार किरदारों के बीच भी अफशां अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं थीं। इस फिल्म में डैनियल रेडक्लिफ, रुपर्ट ग्रिंट और एम्मा वॉटसन ने अहम भूमिका निभाई थी।