सब्सक्राइब करें

Emma Watson: हैरी पॉटर फेम एमा वॉटसन अभिनय से ले रही हैं संन्यास? मैनेजर ने किया अहम खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 26 Feb 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Harry Potter star Emma Watson is not retiring from acting her manager gave statement
एमा वॉटसन - फोटो : Insatagram- @emmawatson

'हैरी पॉटर' स्टार एमा वॉटसन को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसने उनके फैंस को काफी निराश कर दिया था। खबर थी कि वो एक्टिंग से संन्यास लेने वाली हैं। उन्होंने अब फिल्मी दुनिया को गुडबाय कहने का फैसला कर लिया है। इस खबर के वायरल होने के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस एमा से आग्रह कर रहे थे कि वे ऐसा न करें। अब इन कयासों के बीच एमा के मैनेजर का बयान सामने आया है।

Trending Videos
Harry Potter star Emma Watson is not retiring from acting her manager gave statement
एमा वॉटसन - फोटो : Insatagram- @emmawatson

एक्ट्रेस के मैनेजर ने इन तमाम खबरों को बेबुनियाद और गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि एमा फिल्मों से रिटायरमेंट नहीं लेने वाली हैं। एमा सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन ऐसा उनके करियर के साथ नहीं होने वाला है। ये आधारहीन खबरें बिना वजह ही फैलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harry Potter star Emma Watson is not retiring from acting her manager gave statement
एमा वॉटसन - फोटो : Insatagram- @emmawatson

बात दें कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि हॉलीवुड अभिनेत्री अपने ब्वॉयफ्रेंड लियो रॉबिनसन के साथ रिश्ते को बढ़ाना चाहती हैं। उनके साथ पारिवारिक बंधन में बंधने के लिए अभिनय को छोड़ सकती हैं। रिपोर्ट में लिखा था कि एमा अंडरग्राउंड चली गई हैं और वह लियो के साथ घर बसाने की तैयारी में हैं। शायद वो उनके साथ परिवार बनाने को लेकर ज्यादा गंभीर हैं।

Harry Potter star Emma Watson is not retiring from acting her manager gave statement
एमा वॉटसन - फोटो : Insatagram- @emmawatson

हालांकि, एमा के मैनेजर के स्टेटमेंट आने से पहले फैंस ने एक्ट्रेस को ट्रिब्यूट देना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड करने लगा था। बता दें कि एमा आखिरी बार साल 2019 में ‘लिटिल वीमेन’ में नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म में मेग मार्च का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Harry Potter star Emma Watson is not retiring from acting her manager gave statement
एमा वॉटसन - फोटो : Insatagram- @emmawatson

एमा वॉटसन के करियर की बात करें तो वो हैरी पॉटर सीरीज के हर पार्ट का अहम हिस्सा रही थीं और आठ सालों तक उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। एमा वॉटसन हमेशा दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहीं और अपनी एक्टिंग से सभी का दिल भी जीता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed