फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2022: कान से सामने आया हिना खान का ग्लैमरस लुक, थाई स्लिट गाउन में कातिलाना अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना

Tue, 24 May 2022 03:05 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 24 May 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan Slays in Ice Blue High Slit Gown at cannes film festival 2022, Fans Loves Her Look
हिना खान - फोटो : Instagram

फ्रांस के रिवेरा शहर में हो रहा 75वें कान फिल्म फेस्टिवल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। भारतीय मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी अभिनेत्रियां रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अवतार दिखा रही हैं। वहीं, हिना खान भी अपने लुक्स से बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर दे रही हैं। हाल ही में हिना खान का नया लुक सामने आया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में हिना अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं।

Hina Khan Slays in Ice Blue High Slit Gown at cannes film festival 2022, Fans Loves Her Look
हिना खान - फोटो : Instagram

हिना खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना आइस ब्लू कलर के हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। हिना का चार्म और स्टाइल स्टेटमेंट किसी भी बॉलीवुड की हसीना से कम नहीं है। हिना की इन तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स दोनों ही कमेंट कर रहे हैं। गौहर खान ने लिखा, ‘किलिंग इट’, तो टीना दत्ता ने लिखा ‘दिस गर्ल इज ऑन फायर।' वहीं, फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Hina Khan Slays in Ice Blue High Slit Gown at cannes film festival 2022, Fans Loves Her Look
हिना खान - फोटो : Instagram

हिना ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, ‘फ्रेंच रिवेरा से गुड मार्निंग।’ अपने इस लुक में हिना ने अपने बालों को एक बन में बांधा हैं। गाउन में स्टड और एम्बेलिशमेंट डिटेलिंग के साथ डीप नेक डिजाइन है। यह बेहतरीन फिटिंग वाला फुल स्लीव गाउन है। उन्होंने इस लुक के साथ स्टडेड इयररिंग्स पहने हैं। न्यूड लिपस्टिक के साथ उन्होंने मेकअप भी न्यूड ही रखा है। इस लुक को उन्होंने सिल्वर हील्स के साथ कैरी किया है।

View this post on Instagram

A post shared by HK (@realhinakhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan Slays in Ice Blue High Slit Gown at cannes film festival 2022, Fans Loves Her Look
हिना खान - फोटो : Instagram

हिना ने इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी आने वाली फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' के पोस्टर को रिवील किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो, हिना खान अदीब रईस की सीरीज 'सेवन वन' में एक पुलिस अधिकारी राधिका श्रॉफ की भूमिका निभाने वाली हैं। वहीं, कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने से पहले हिना यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल गई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed