{"_id":"5a044d994f1c1b76678ba372","slug":"hollywood-producer-harvey-weinstein-taking-treatment-at-luxury-rehab-center","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"50 से ज्यादा एक्ट्रेसेज से यौन शोषण के आरोपी प्रोड्यूसर के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
50 से ज्यादा एक्ट्रेसेज से यौन शोषण के आरोपी प्रोड्यूसर के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा
Fri, 10 Nov 2017 07:46 AM IST
टीम डिजिटल, नोएडा
टीम डिजिटल, नोएडा
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एंजेलिना जॉली समेत 50 से ज्यादा एक्ट्रसेज के साथ यौन शोषण के आरोपी प्रोड्यूसर हार्वी वाइंस्टीन के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खबरों की माने तो ये मशहूर हॉलीवुड प्रोड्यूसर सेक्स एडिक्ट है, और अपना इलाज करवा रहा है।
2 of 5
जी हां, अमेरिका के एरिजोना में एक लग्जरी रिहैब सेंटर में हार्वी वाइंस्टीन अपना इलाज करवा रहे हैं। 'डेली मेल' के मुताबिक इस रिहैब सेंटर का नाम द मेडोज है। इसका किराया प्रति माह करीब 25 लाख रुपये है।
3 of 5
यह रिहैब सेंटर हॉलीवुड की हस्तियों के बीच काफी लोकप्रिय और मशहूर है। हार्वी वाइंस्टीन के अलावा को-एक्टर्स के साथ रेप का आरोप झेल रहे ऑस्कर अवार्ड विनर एक्टर केविन स्पेसी का इलाज भी इसी रिहैब सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हार्वी से पहले टाइगर वुड्स, इली मैकफेरसन, केट मॉस और सेलेना गोमेज जैसी हस्तियां भी वहां इलाज करा चुकी हैं। हार्वी के प्रतिनिधि ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वो इस रिहैब सेंटर में ट्रीटमेंट करा रहे हैं। इस बीच लग्जरी रिहैब सेंटर 'द मेडोज' ने दावा किया कि पूरे अमेरिका में सेक्स एडिक्शन का सबसे बेहतर इलाज उसके यहां होता है।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें कि एक्टर केविन स्पेसी दो बार ऑस्कर जीत चुके हैं। स्पेसी को अमेरिकी ब्यूटी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का और यूजुअल सस्पेक्ट फिल्म के लिए बेस्ट को-एक्टर का ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।