{"_id":"5e5b2d0f8ebc3ec7490d9303","slug":"hollywood-star-justin-bieber-birthday-special-know-about-his-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"26 की उम्र में ही बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़ते हैं जस्टिन बीबर, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
26 की उम्र में ही बॉलीवुड स्टार्स पर भारी पड़ते हैं जस्टिन बीबर, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 01 Mar 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
जस्टिन बीबर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड के मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर विदेश ही नहीं भारत में भी बहुत मशहूर हैं। 26 साल की उम्र में जस्टिन ने इतनी शोहरत कमाई है कि बॉलीवुड स्टार्स भी उनके आगे फीके पड़ते हैं । जस्टिन 12 साल की उम्र से गा रहे हैं। इतना ही नहीं जस्टिन यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सबस्क्राइबर्स बनाने वाले पहले मेल सिंगर हैं। जस्टिन को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी मां पैटी मैलेटी का बहुत बड़ा योगदान है।
2 of 9
जस्टिन बीबर
आज जस्टिन का जन्मदिन है । इस मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुने किस्से... जस्टिन की मां पैटी शादी से पहले मां बन गई थीं । जस्टिन की परवरिश के लिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। जस्टिन के पैदा होने के बाद वो छोटी-मोटी नौकरी कर उन्हें पालती थीं।
3 of 9
एरियाना ग्रांडे के साथ जस्टिन बीबर
- फोटो : ट्विटर
12 साल की उम्र में जस्टिन एक गाना गुनगुना रहे थे। तभी उनकी मां ने जस्टिन को गाते हुए देखा। पैटी ने जस्टिन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और यूट्यूब पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते जस्टिन के इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया और जस्टिन फेमस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
जस्टिन बीबर
साल 2007 में क्रिश ब्राउन के हिट नंबर 'विद यू' गाया। इस गाने से लोग जस्टिन के फैन हो गए और ये सिलसिला अभी तक जारी है। जस्टिन इतनी कम उम्र में ही एक इंटरनेशनल सिंगर बन चुके हैं। कनाडा के रहने वाले जस्टिन के पास इतनी कम उम्र में ही करोड़ों रुपए की संपत्ति है।
विज्ञापन
5 of 9
justin bieber
जस्टिन 30 साल से कम उम्र वाली हस्तियों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। जस्टिन ने साल 2017 में भारत में भी एक कॉन्सर्ट किया था । ये शो जस्टिन के पर्पस वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट के तहत हुआ था । इस कॉन्सर्ट पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।