फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए टॉम क्रूज के खतरनाक स्टंट, जिन्हें बॉलीवुड फिल्मों में सोच पाना भी Mission Impossible

Thu, 26 Jul 2018 03:46 PM IST
आनंद
आनंद Updated Thu, 26 Jul 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Impossible stunt of Tom Cruise Mission Impossible Fallout
फिल्मों में हैरतअंगेज एक्शन से दिल देहला देने वाले हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की अपकमिंग फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' इन दिनों चर्चा में है। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि हर 'मिशन इंपॉसिबल' के सीक्वल की तरह टॉम क्रूज के इस फिल्म में रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट्स देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि टॉम क्रूज की हर फिल्म में हमेशा से दर्शकों के लिए कुछ नया होता है। वहीं हॉलीवुड फिल्मों को देखकर बॉलीवुड में भी कई तरह के नए प्रयोग देखने को मिलते हैं। लेकिन सब कुछ करने के बावजूद भी बॉलीवुड में कहीं न कहीं कोई कमी छूट ही जाती है। 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' में भी कुछ ऐसे सीन है जिसे बॉलीवुड में फिल्मा पाना या दिखा पाना बेहद मुश्किल होगा। हम आपके उन्हीं सीन से रूबरू करवाते हैं।
Impossible stunt of Tom Cruise Mission Impossible Fallout
छत से छलांग
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' में एक सीन है जिसमें टॉम क्रूज एक बिल्डिंग की छत से दूसरी बिल्डिंग की छत पर कूदते हैं। वैसे तो ऐसे सीन उन्होंने और कई अन्य एक्टर्स ने फिल्मों में किए हैं। मगर 70 फीट की ऊंचाई से हवा में कूदते हुए 9 मीटर का फासला तय करना खतरे से खाली नहीं था। एक्टर ने यह सीन खुद किया था। इसकी शूटिंग लंदन में हुई और इस दौरान उन्हें चोट भी लगी थी।
Impossible stunt of Tom Cruise Mission Impossible Fallout
हैलीकॉप्टर से छलांग
इस फिल्म में टॉम क्रूज हैलीकॉप्टर से छलांग लगाते हुए भी नजर आएंगे। इतना ही नहीं हवा में वह लड़ाई करते हुए भी दिखेंगे। बताया जा रहा हैै कि टॉम क्रूज ने इस स्टंट को करने के लिए काफी मेहनत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Impossible stunt of Tom Cruise Mission Impossible Fallout
चॉपर से लटकना
प्लेन उड़ाने के अलावा टॉम क्रूज ने वह सीक्वेंस भी बखूबी किया जिसमें उन्हें दौड़कर उड़ते चॉपर से लटकना था। यह इतना खतरनाक था कि एक बार उस सीन को बीच में ड्रॉ़प करना पड़ा। चॉपर का इंजन फेल होने की वजह से दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
Impossible stunt of Tom Cruise Mission Impossible Fallout
Tom Cruise
सुपर बाइक से स्टंट
टॉम क्रूज फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल फॉलआउट' में बीएमडेब्लू की सुपर बाइक पर भी स्टंट करते दिखेंगे। यूं तो वह कई फिल्मों में इस तरह के स्टंट कर चुके हैं। लेकिन इस बाइक स्टंट के लिए टॉम क्रूज ने काफी मेहनत की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed