फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Avatar 2: आज सामने आ सकती है 'अवतार 2' की पहली झलक, मेकर्स बना रहे हैं 160 भाषाओं में डब करने की योजना

Wed, 27 Apr 2022 11:10 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 27 Apr 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
James Cameron's Avatar 2 trailer to be released at Cinema Con 2022 Film is set for release on December 16.
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' के सीक्वल का लोगों को बेतहाशा इंतजार है। फिल्म के प्रोडक्शन की शुरुआत के बाद से ही निर्माताओं की यह कोशिश रही है कि अवतार के सीक्वल की कहानी के बारे में कुछ भी पता न चले। यही कारण है कि वह 'अवतार 2' से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कल सिनेमाकॉन में फिल्म की पहली झलक सामने आएगी। बता दें कि साइंस-फिक्शन फ्रैंचाइज़ी का दूसरा भाग, 'अवतार 1' के उद्घाटन के लगभग 13 साल बाद 16 दिसंबर को रिलीज होगा। यह खबर भी सामने आ रही है कि इस फिल्म को 160 भाषाओं में डब कर, ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।

James Cameron's Avatar 2 trailer to be released at Cinema Con 2022 Film is set for release on December 16.
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार, अवतार के निर्देशक की चार अपकमिंग सीक्वल की पहली फुटेज, आज सिनेमाकॉन में दिखाए जाने की उम्मीद है। यह इवेंट फिलहाल लास वेगास में चल रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि अवतार 2 का कितना फुटेज सिनेमाकॉन में उपस्थित लोगों को दिखाया जाएगा। यदि पिछला रिकॉर्ड देखें तो ब्रैड पिट की 'बुलेट ट्रेन' और 'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्ड' के शुरुआती 15-मिनट ही सिनेमाकॉन में दिखाए गए थे। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि अवतार के सीक्वल का भी 15 मिनट का फुटेज इवेंट में प्ले किया जाएगा।

James Cameron's Avatar 2 trailer to be released at Cinema Con 2022 Film is set for release on December 16.
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कोलाइडर के प्रधान संपादक स्टीवन वेनट्राब ने हाल ही में ट्विटर पर कहा, "अब 1000% यकीन है कि पहला अवतार 2 फ़ुटेज सिनेमाकॉन पर दिखाया जाएगा। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या यह ट्रेलर है या 15 से 20 मिनट का फ़ुटेज है। बुधवार को पता चलेगा। यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि वह कहानी कहने के लिए तकनीक का उपयोग कैसे करेंगे।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed