फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aquaman 2: सोशल मीडिया पर फिर उठी 'एक्वामैन द लॉस्ट किंगडम' को बॉयकॉट करने की मांग! जानिए क्या है वजह

Mon, 25 Jul 2022 10:48 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 25 Jul 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
Johnny Depp Amber Heard: Actor fans demands to boycott Aquaman 2 want to remove actress from the film
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम - फोटो : सोशल मीडिया

'पायरेट्स ऑफ द करेबियन' स्टार जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के बीच चल रही हाई प्रोफाइल लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। दोनों हॉलीवुड स्टार्स अभी भी मानहानि केस में कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। कभी एम्बर तो कभी जॉनी अदालत में अपने केस में सुनाए गए फैसले को चैलेंज करते नजर आ रहे हैं। मानहानि केस का परिणाम घोषित हुए पूरा एक महीने बीत चुका है और दोनों पक्षों को केस में जुर्माना भरने के लिए कहा गया। इस केस का फैसला जॉनी डेप के पक्ष में सुनाया गया था। लेकिन दोनों पक्ष अभी भी एक-दूसरे पर यह कहते हुए एक के बाद एक केस दायर किए जा रहे हैं कि फैसला उनके खिलाफ सुनाया गया था। ऐसे में कानूनी पचड़े में घिरी एम्बर के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर उनकी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'एक्वामैन 2' को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है। 

Johnny Depp Amber Heard: Actor fans demands to boycott Aquaman 2 want to remove actress from the film
'एक्वामैन' में एम्बर हर्ड - फोटो : social media

इंटरनेट पर उठी बॉयकॉट की मांग
इस हाई प्रोफाइल मानहानि मुकदमे के दौरान सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि एम्बर हर्ड को फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। लेकिन कुछ ही दिनों पहले एम्बर ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया था। 'एक्वामैन' के सीक्वल से निकाले जाने पर अभिनेत्री के प्रवक्ता ने कहा था, 'ऐसी अफवाहें पहले दिन से आ रही हैं, जो गलत, संवेदनशील और अजीब हैं। एम्बर का एक सीन फिल्म से जरूर हटाया गया है पर उसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें फिल्म से पूरी तरह से निकाल दिया गया है।' इस बयान से साफ हो गया था एम्बर अभी भी फिल्म का हिस्सा हैं, जिससे जॉनी डेप के फैंस बहुत निराश हो गए हैं। इसी कारण से फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठ रही है।

Johnny Depp Amber Heard: Actor fans demands to boycott Aquaman 2 want to remove actress from the film
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस को नहीं भाई फिल्म की कास्टिंग
जब से जॉनी पर घरेलू शोषण का आरोप लगाया गया, तभी से अभिनेता को कई चर्चित फिल्मों से निकाल दिया गया। इस वजह से फिलहाल वह किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में एम्बर हर्ड के 'एक्वामैन 2' का हिस्सा होने से अभिनेता के प्रशंसक बहुत निराश हैं। इसी वजह से जॉनी डेप का एक फैन एम्बर हर्ड द्वारा निभाए गए किरदार के रूप में सैन डिएगो में चल रहे कॉमिक कॉन में पहुंचा। प्रशंसक को लाल बालों और  हरे रंग की शिमरी ड्रेस पहने देखा गया था। इतना ही नहीं उस फैन ने हाथों में 'एक्वामैन 2' में एम्बर हर्ड की कास्टिंग के विरोध में होर्डिंग्स भी पकड़े हुए थे। इस होर्डिंग्स में एम्बर की वजह से 'एक्वामैन 2' को बॉयकॉट करने के लिए अपील की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Depp Amber Heard: Actor fans demands to boycott Aquaman 2 want to remove actress from the film
'एक्वामैन 2' से बाहर नहीं हुई एम्बर हर्ड - फोटो : social media

कब रिलीज होगी फिल्म
डीसी सुपर हीरो यूनिवर्स की फिल्म 'एक्वामैन 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन एम्बर के कारण फिल्म को सोशल मीडिया पर बहुत नकारात्मकता झेलनी पड़ रही है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। फिल्म में जेसन मोमोआ, एम्बर हर्ड, निकोल किडमैन जैसे कलाकार थे। आपको बता दें कि यह वही फिल्म है, जिससे एम्बर को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी। अब देखना यह होगा कि सोशल मीडिया पर फिल्म के बॉयकॉट की मांग से मेकर्स एम्बर पर क्या फैसला लेते हैं। फिल्म के बड़े पर्दे पर आने की बात करें तो 'एक्वामैन 2' अगले साल 17 मार्च, 2023 को रिलीज की जा सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed