फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जस्टिन बीबर ने गुपचुप कर ली कोर्ट मैरिज, सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो ने खोल दी पोल

Fri, 16 Nov 2018 05:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
justin Bieber married to Hailey Baldwin it is confirm!
justin - फोटो : bazar

इधर रणवीर-दीपिका की शादी क्या हुई उधर कनाडियन गायक और गीतकार जस्टिन बीबर ने भी शादी कर ली। गौरतलब है कि जस्टिन ने दो महीने पहले ही गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली जिसकी किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई। इस बात का खुलासा जस्टिन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर किया है...आइए जानते हैं कहां और कैसे हुई जस्टिन की शादी...

justin Bieber married to Hailey Baldwin it is confirm!
justin bieber

'मेरी जिंदगी का सारा प्यार हो तुम हैले बाल्डविन और इस जिंदगी का एक-एक पल में किसी और के साथ नहीं बिता सकता, तुमने मुझे बहुत ही अच्छा बनाया है और हम दोनों ने एक-दूजे को चुनने का सही फैसला लिया है और अब मैं कुछ और अच्छा मिले इसका इंतजार नहीं कर सकता।' दरअसल, ये लाइनें हैं पॉपस्टार जस्टिन बीबर की। बता दें कि इंस्टाग्राम पर ही इस लाइन के साथ उन्होंने खुलासा किया था उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंज हैले बाल्डविन से सगाई कर ली है। 

justin Bieber married to Hailey Baldwin it is confirm!
Justin Beiber

बता दें कि इसी साल मई 2018 में दोनों ने सगाई की थी। लेकिन अब चौंकाने वाली बात यह है कि जस्टिन बीबर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिन और हैले न्यूयॉर्क कोर्ट हाउस के बाहर स्पॉट हुए थे जिसके बाद 13 सितंबर 2018 को शादी कर ली। जस्टिन को हैले से यह कहते हुए सुना गया था कि 'मैं तुमसे शादी करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
justin Bieber married to Hailey Baldwin it is confirm!
Justin Bieber

जैसे ही जस्टिन की शादी की खबर फैली सभी हैरान रह गए लेकिन इस बीच हैले ने एक ट्वीट कर इस बात को झूठ बताया लेकिन थोड़ी ही देर बाद हैले ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद जस्टिन और हैले ने मिलकर सोशल मीडिया पर अपनी शादी का सबूत दिया कि हम वाकई में शादी कर चुके हैं। बता दें कि हाल ही में हैले ने अपना सरनेम भी बदलकर हैले बीबर कर लिया है। 

विज्ञापन
justin Bieber married to Hailey Baldwin it is confirm!
Justin Bieber and Haley Baldwin

वहीं, जस्टिन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हैले के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 'माय वाइफ इज ऑसम' और इसी रात इस बात का खुलासा हो गया कि जस्टिन ने शादी कर ली है। बता दें कि शेयर किए गए इस फोटो में जस्टिन और हैले बहुत खुश दिख रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My wife is awesome

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed