फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kim Kardashian: पूर्व पति कान्ये वेस्ट ने किम को गिफ्ट किया कुछ ऐसा, देख रो पड़ी मश्हूर मॉडल

Fri, 29 Apr 2022 05:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 29 Apr 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
Kim kardashian breaks down in the show the kardashians after kanye west gifts her tape Ray J
star Kim Kardashian - फोटो : insta

किम कार्दशियन हॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिनके बारे में आई छोटी से छोटी खबर की खूब चर्चा होती है। वह अपने फैमिली टॉक शो 'द कार्दशियन' को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में, इस शो के नए एपिसोड में किम कार्दशियन बहुत भावुक हो दिखाई थीं। हुलु पर प्रसारित होने वाले इस रियलिटी शो के तीसरे एपिसोड में किम बुरी तरह से रोती हुई दिखाई दीं।

Kim kardashian breaks down in the show the kardashians after kanye west gifts her tape Ray J
Kim Kardashian - फोटो : Twitter- @KimKardashian

किम कार्दशियन बहुत ही फेमस पर्सनैलिटी हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं। वह अक्सर अपने परिवार के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं लेकिन इस बार वह अपने टॉक शो में रोने की वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं। किम को जब पता चला कि उनके पूर्व पति कान्ये वेस्ट ने उनके प्राइवेट वीडियो का एक फुटेज उनके पूर्व प्रेमी रे जे से हासिल कर लिया है, तब वह बुरी रह टूट गईं और रोने लगीं। बता दें कि कान्ये वेस्ट ने किम कार्दशियन के पूर्व प्रेमी रे जे से मुलाकात कर हार्ड ड्राइव वापिस ली थी, जिसमें किम की बची हुई फुटेज थी।

Kim kardashian breaks down in the show the kardashians after kanye west gifts her tape Ray J
किम कार्दशियन - फोटो : Social media

किम और रैपर रे जे का यह प्राइवेट वीडियो साल 2007 में काफी वायरल हुआ था। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'द कार्दशियन' किम ने अपनी मां क्रिस जेनर और बहन कोले कार्दशियन को अपने होटल के कमरे में बुलाया जहां कान्ये पहले से मौजूद थे। इन सभी के सामने उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि वह प्राइवेट वीडियो अब उनके पास वापस आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kim kardashian breaks down in the show the kardashians after kanye west gifts her tape Ray J
kim kardashian and Kanye west - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि किम और कान्ये वेस्ट ने शादी के साल 2014 में शादी रचाई थी और दोनों ने छह साल बाद तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने डेविडसन को डेट करना शुरू कर दिया था। लेकिन इस एपिसोड में कान्ये और किम के बीच दिखा कनेक्शन देख किसी को भी लगेगा कि यह दोनों आज भी एक-दूसरे के लिए कुछ महसूस करते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed