एक दिन में 40 सिगरेट पी जाती थी ये फेमस सिंगर, इस तरह मिला छुटकारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागा ने कहा, एक वक्त था जब मैं दिन में 40 सिगरेट पीती थी। लेकिन अब मैं धूम्रपान नहीं कर रही हूं। मैं अपनी कसम खा कर बता रही हूं कि मैंने इसे पूरी तरह से छोड़ दिया है। लेडी गागा ने बताया अगर आप धूम्रपान नहीं करते हैं तो मत करें, क्योंकि छोड़ना बहुत बुरा है। मैंने कैसे छोड़ा है मैं ही जानती हूं।
“STUPID LOVE” 9 HOURS #LG6 #ShotOniPhone
A post shared by Lady Gaga (@ladygaga) on
लेडी गागा का हाल ही में न्या म्यूजिक एलबम रिलीज हुआ है जिसका नाम है 'STUPID LOVE'। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें लेडी गागा इन दिनों माइकल पोलंस्की को डेट कर रही हैं। पोलंस्की पार्कर ग्रुप के सीईओ और द पार्कर फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक हैं। इससे पहले लेडी गागा की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के गोद में बैठी दिखाई दे रही थीं।
“STUPID LOVE” 2/28, midnight ET ❣️ #LG6
A post shared by Lady Gaga (@ladygaga) on
गौरतलब है कि लेडी गागा अपने अफेयर्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। 2005 से 2008 तक, लेडी गागा ने ल्यूक कार्ल को डेट किया था। लेकिन अफसोस ये रिश्ता भी खत्म हो गया था। इसके बाद लेडी गागा ने मॉडल और एक्टर टेलर किन्नी को डेट किया। 14 फरवरी 2015 को, किन्नी ने गागा को प्रपोज भी किया था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई थी।