फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Lord of the Rings Trailer: 'द रिंग्स ऑफ फायर' का नया ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

Sat, 16 Jul 2022 10:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 16 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Lords Of The Rings The Rings Of Power New Teaser Trailer out and web series will release on 2 september amazon prime video
लॉर्ड ऑफ द रिंग्स - फोटो : social media

एपिक फेंटेसी एडवेंचर फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' फिल्मों के दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर इन फिल्मों की एक प्रीक्वल आ रहा है। वेब सीरीज 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स- द रिंग्स ऑफ पॉवर' जल्द ही रिलीज की जाएगी। इन फिल्मों की भारी फैन फॉलोइंग है और फिल्मों के कारण इस वेब सीरीज के लिए भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ी हुई है। जब से इस सीरीज की घोषणा हुई है, तभी से दर्शक इसके स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने अमेजन की इस बहुप्रतीक्षित सीरीज 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' का दूसरा टीजर ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह वेब सीरीज आपको एक मिडिल अर्थ की एक ऐसी दुनिया में लेकर जाएगी, जो हमारी दुनिया से एकदम अलग होने वाली है।

Lords Of The Rings The Rings Of Power New Teaser Trailer out and web series will release on 2 september amazon prime video
द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर - फोटो : सोशल मीडिया

और पास से दिखाई गई मिडिल अर्थ की दुनिया
हाल ही में मेकर्स ने इस वेब सीरीज का एक नया ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें इसको और करीब से दिखाया गया है। दो मिनट 30 सेकेंड की इस ट्रेलर वीडियो में दर्शकों को  मिडिल अर्थ की दूसरी ऐज के आइलैंड किंगडम नुमेनोर को दर्शाया गया है। इसमें स्थित टॉल्किन के कुछ पॉपुलर किरदारों की पहली झलक दिखाई गई है। इन किरदारों में इसिल्डर (मैक्सिम बाल्ड्री), एलेंडिल (लॉयड ओवेन), फराजोन (ट्रिस्टन ग्रेवेल) और क्वीन रीजेंट मिरियल (सिंथिया अडाई-रॉबिन्सन) है। इस फिल्म की ट्रायोलॉजी के 1000 वर्ष पुरानी कहानी को दिखाता है। 'द रिंग ऑफ पावर' जेआरआर तोल्केनी की किताबों में रचे गए यूनिवर्स पर आधारित है। इससे पहले दो ट्रायोलॉजी बनाई जा चुकी हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में कुल छह बिलीयन डॉलर से ज्यादा की कमाई की थी।

Lords Of The Rings The Rings Of Power New Teaser Trailer out and web series will release on 2 september amazon prime video
लॉर्ड ऑफ द रिंग्स - फोटो : social media

कितने बजट में बनी सीरीज
'द लॉर्ड्स ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' अमेजन प्राइम की अबतक की सबसे महंगी वेब सीरीज बताई जा रही है। इस सीरीज को बहुत बड़े स्केल पर शूट किया गया है, जिसका बजट तकरीबन 400 मिलियन डॉलर से अधिक बताया जा रहा है। इसमें एक हॉबिट फ्रोडो बैगिंस रिंग को खत्म करने की यात्रा पर निकलता है। सीरीज में कई दिलचस्प किरदार और प्रजातियां जुड़ती जाती हैं। यह सीरीज इंग्लिश समेत हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में एक साथ रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lords Of The Rings The Rings Of Power New Teaser Trailer out and web series will release on 2 september amazon prime video
लॉर्ड ऑफ द रिंग्स - फोटो : social media

कब रिलीज की जाएगी सीरीज
अमेजन प्राइम की यह वेब सीरीज के कई सीजन रिलीज किए जाएंगे। इतना ही नहीं इस आठ एपिसोड की सीरीज में बहुत सारे स्टार्स ने काम किया है और इसे दुनियाभर में 240 से ज्यादा देशों में दो महीने बाद 2 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इस सीरीज का एक-एक एपिसोड हर हफ्ते रिलीज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed