Shakira-Pique: 12 साल बाद अलग हो रहे शकीरा और जेरार्ड पीके, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं दोनों की लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाका-वाका की शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात
साल 2010 में फीफा वर्ल्ड कप के गाने वाका-वाका की शूटिंग के दौरान दोनों पहली बार मिले थे। इस गाने को शकीरा ने गाया था, जिसमें कई दिग्गज फुटबॉलर के साथ जेरार्ड पीके भी नजर आए थे। हालांकि शकीरा फुटबॉल की फैन नहीं थी और उस समय पीके को पहचान नहीं पाईं। लेकिन जब उन्होंने गाना का वीडियो देखा तो उनकी निगाहें पीके पर टिक गईं और उन्हें वह काफी पसंद आए।
जेरार्ड पीके ने किया था पहला मैसेज
एक इंटरव्यू के दौरान जेरार्ड पीके ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में शकीरा को परफॉर्म करना था, जिसके चलते वह पहले से ही वहां पहुंच गई थीं। ऐसे में पीके ने उन्हें मैसेज कर मौसम के बारे में पूछा, जिसके बाद शकीरा ने उन्हें साथ में जैकेट लाने के लिए कहा था। इसके बाद जब भी मौसम बदलता शकीरा उन्हें मैसेज कर देतीं। इसके बाद दोनों के बीच बातों का दौर शुरू हुआ और उनका रिश्ता मोहब्बत में बदल गया। विश्व कप के बाद से दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे।
मुश्किल समय में पीके ने दिया था साथ
2013 में एक इंटरव्यू के दौरान शकीरा मे कहा था कि जेरार्ड पीके उनकी जिंदगी में एक भगवान की तरह आए हैं। फुटबॉलर से मिलने से पहले वह मानसिक रूप से परेशान थीं और बाद में उन्हें ऐसा लगी की जिंदगी में एक नया सूरज निकल आया है। शकीरा उम्र में जेरार्ड पीके से 10 साल बड़ी थीं, लेकिन दोनों के बीच कभी ये बात नहीं आई। साल 2017 में शकीरा के वोकल कोर्ड्स में खून निकलने लगा था, उस मुश्किल समय जेरार्ड ने उनका बहुत साथ दिया था। वहीं, 2013 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और अब दोनों के एक बेटी व बेटा हैं।